Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
PM Kisan: किसानों को जल्द मिलने वाली है अगली किस्त, ऐसे चेक करें कि आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त यानी कि 10वीं किस्त जल्द किसानों के खाते में पहुंचने वाली है। जिसे लेकर राज्य सरकारों की ओर से केंद्र को कागजात भेजे जा रहे हैं। पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में 2,000 रुपये के रूप में आएगी। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में अगली किस्त के पैसे आएंगे कि नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि जांच कैसे कर सकते हैं।
10वीं किस्त इस काम के बाद ही आएगी
अगर अगली किस्त के पैसे का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। क्योंकि मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक माना जा रहा है कि अक्टूबर के अंत तक आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त आनी शुरू हो जाएगी। लेकिन इसके लिए आपको यह जान लेना चाहिए कि आपने जो आवेदन किया है क्या वह पूरी तरह से सही हुआ है या नहीं, साथ में अपने बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, गांव का पता व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की भी जांच कर लेनी चाहिए। अगर आप आवेदन करना चाहते है या जांच करना चाहते हैं तो आप पीएम किसान की अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Alert! अगर आपके पास भी आ रहा SBI YONO Account के बंद होने का मैसेज, तो हो जाएं सावधान
ऐसे पता करें कि आपके खाते में पैसे आएंगे कि नहीं?
-सबसे पहले आपको इस https://pmkisan.gov.in/beneficiarystatus.aspx लिंक पर जाना होगा।
-इसके बाद आपके सामने तीन ऑप्शन आधार कार्ड, एकाउंट नंबर व मोबाइल नंबर में से किसी एक का चयन करना होगा।
-आपके सुविधा के अनुसार चुने गए तीन में से एक ऑप्शन की जानकारी भरकर ‘गेट डाटा’ पर क्लिक करना होगा।
-इसके बाद सारी जानकारी खुलकर आपके सामने आ जाएगी।
-इस डाटा से आप यह भी जान सकते हैं कि कौन कौन सी किस्त आपकी अभी तक आई है।
बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के 12 करोड़ किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसके अंतर्गत हर चार महीने पर किसानों के खाते में 2,000 रुपये दिए जाते हैं। अब यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले समय में सरकार इस रकम को दोगुना करने वाली है यानी कि हर साल किसानों को 12,000 रुपये मिलेंगे।
The post PM Kisan: किसानों को जल्द मिलने वाली है अगली किस्त, ऐसे चेक करें कि आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं? appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3FLUqdU
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add