Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
PM Kisan: जल्द जारी होने वाली है पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त, ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेट्स
त्योहारों के सीजन के दौरान केंद्र सरकार किसानों को तोहफा दे सकती है। इसके तहत किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान योजना की 10वीं किस्त आ सकती है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त 31 अक्टूबर के बाद से आना शुरू हो जाएगी। हालाकि अभी तक किसी तरह की सरकार की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो, उनका कहना है कि त्योहारों के सीजन के दौरान यह लाभ किसानों को दिया जा सकता है। दावा किया गया है कि पंजीकृत किसानों को 31 अक्टूबर तक उनके बैंक खातों में 2,000 रुपये मिल जाएंगे। बता दें कि अभी प्रधानमंत्री किसान योजना की 9वीं किस्त किसानों के खातों में पहुंचाई जा रही है। अगर आपने भी अभी तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारी से मिलकर पंजीकरण करा सकते हैं या फिर पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर भी पंजीकरण कर सकते हैं।
ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेट्स
- सरकार की आधिकारिक वेबसाइट – https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- अब होमपेज पर ‘किसान कॉर्नर सेक्शन’ पर क्लिक करें।
- लाभार्थी की स्थिति’ विकल्प चुनें। यहां, लाभार्थी अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकता है। सूची में किसान का नाम और उसके बैंक खाते में भेजी गई राशि होगी।
- अब या तो अपना आधार नंबर या खाता संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अंत में डेटा प्राप्त पर क्लिक कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं गलती का सुधार
-पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
-यहां आप आधार विवरण संपादित करें विकल्प पर क्लिक करें।
-अपना आधार नंबर दर्ज करें, कैप्चा कोड भरकर आगे बढ़े।
-आगे जो नया विंडो खुलेगा, उसमें अगर नाम में कोई गलती है तो आप उसे ऑनलाइन सुधार सकते हैं।
-इसके अलावा भी अगर कोई किसी तरह की गलती है तो भी सुधार सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Reliance Jio का नेटवर्क डाउन! कॉल इंटरनेट व ईमेल भेजने तक में आई दिक्कत
बता दें कि केंद्र सरकार किसानों को सहायता राशि के तौर पर दो हजार प्रति महीने के हिसाब से खाते में रुपये भेजती है। जिससे कि किसानों को अपनी खेती व आजिविका के लिए थोड़ी मदद मिल सके। अबतक पीएम किसान योजना के तहत नौवीं तक की किस्त भेजी जा चुकी है या भेजी जा रही है।
The post PM Kisan: जल्द जारी होने वाली है पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त, ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेट्स appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3lm41Qt
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add