Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
ब्लड सैंपल और डायबिटीज की हो सकेगी जांच, मेडिकल बुलेटिन भी करेगी जारी…जानें ‘Modi Van’ में और क्या मिलेगी सुविधाएं?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा के ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ‘मोदी वैन’ को हरी झंडी दिखाई। मोदी इन 20 वर्षों में से करीब 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इस मौके पर पांच मोदी वैन को हरी झंडी दिखायी गयी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता विनोद सोनकर ने कहा कि मोदी वैन कौशांबी लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही सहायता केंद्रों के रूप में काम करेंगी और उनका संचालन कौशांबी विकास परिषद द्वारा किया जाएगा। सोनकर ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “यूपी के कौशांबी जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में पांच मोदी वैन्स का संचालन किया जाएगा।” वह कौशांबी से भाजपा के सांसद हैं और विकास परिषद का संचालन करते हैं।
सोनकर ने कहा कि ये वाहन ऐसी मशीन से लैस हैं जो एक बार में रक्त के नमूनों के साथ 39 परीक्षण कर सकती है जिनमें मधुमेह की जांच भी शामिल हैं। वैन एक साप्ताहिक मेडिकल बुलेटिन भी जारी करेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही ये वैन विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के तहत लाभार्थियों के पंजीकरण में भी मदद करेंगी।
सोनकर ने कहा कि इन वैन में 32 इंच स्क्रीन का टीवी और हाई स्पीड इंटरनेट सेवा भी है। इनमें प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ का प्रसारण भी किया जाएगा। सोनकर ने कहा कि भाजपा नेताओं की विभिन्न रैलियों और भाषणों का भी प्रसारण किया जाएगा।
जनसेवा में मोदी जी के 20 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन के अंतर्गत कौशांबी से भाजपा सांसद श्री @BJPVinodSonkar द्वारा बनवाई गयी मेडिकल वैन 'मोदी वैन' को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया।
— Amit Shah (@AmitShah) October 19, 2021
क्षेत्रवासियों को उनके द्वार तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने हेतु यह बहुत सराहनीय पहल है। pic.twitter.com/wbAzslekcb
यह मोदी वैन कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ चलने वाले टीकाकरण अभियान का सुदूर क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करने में मदद करेगी। वैन लोगों को यह संकल्प लेने के लिए अपील भी करेगी कि वे अपने गांवों को साफ और प्लास्टिक मुक्त रखें।
जानकारी के मुताबिक, इस वैन के जरिए लोग विंडो पेंशन, दिव्यांग पेंशन और पीएम किसान सम्मान निधि सरीखी केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
The post ब्लड सैंपल और डायबिटीज की हो सकेगी जांच, मेडिकल बुलेटिन भी करेगी जारी…जानें ‘Modi Van’ में और क्या मिलेगी सुविधाएं? appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3vt2riR
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add