Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Hero MotoCorp लाने वाला है नई Hero Xpulse 200 4V, पहले से और होगी पावरफुल, लुक जारी
Hero Xpulse 200 भारत में एक बहुत ही लोकप्रिय एडवेंचर बाइक है। साथ ही, यह वर्तमान में देश में बिक्री के लिए सबसे किफायती बाइक बताई जाती है। Xpulse 200 एक बेहतरीन ऑफ-रोडर है, हालांकि, खुली सड़कों पर चलाते समय यह थोड़ा भारी लगता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह बहुत शक्तिशाली नहीं है, लेकिन कंपनी ने ग्राहकों को राहत देते हुए कहा है कि अब जल्द ही इसके फीचर्स और तकनीकी में बदलाव कर नई मॉडल उतारी जाएगी। हीरो मोटोकॉर्प ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आधिकारिक तौर पर नए Xpulse 200 4V का टीजर पेश किया है और बताया गया है कि शक्तिशाली Xpulse 200 जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।
आगामी Hero Xpulse 200 4V का पहले भी परीक्षण किया जा चुका है और हाल ही में, इसे एक डीलर मीट में भी प्रदर्शित किया गया था, जहां इसके बारे में कुछ और खुलासा किया गया था। नई Xpulse 200 4V में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव होंगे, जिसमें एक नया डुअल-टोन कलर स्कीम, बॉडी पैनल पर आकर्षक ग्राफिक्स और फ्यूल टैंक पर एक ‘4valve’ डिकल दिया जाएगा। इसमें अपडेटेड स्विचगियर भी मिलेगा। साथ ही, इस बार कंपनी ग्राहकों को फैक्ट्री से सीधे लगे रैली किट के साथ Xpulse 200 खरीदने का विकल्प देगी।
वर्तमान में, Hero Xpulse 200 BS6 अनुपालित 199.6cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व इंजन है और इसमें Hero की XSens प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन तकनीक भी मिलती है। यह मोटर 8500 RPM पर 18.04 HP की पावर और 6500 RPM पर 16.45 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। 4-वाल्व हेड के साथ आने वाला हीरो Xpulse 200 4V मौजूदा Xpulse 200 की तुलना में अधिक शक्तिशाली होगा जिसे 2-वाल्व कॉन्फ़िगरेशन मिलता है और इसके लगभग 20 HP पावर भी होने की उम्मीद है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।
यह भी पढ़ें: LIC की “डेड” पॉलिसी चालू कराने का बढ़िया मौका, जानें- क्या है तरीका
लॉन्च टाइमलाइन और कीमत की बात करें तो नई Hero Xpulse 200 4V बहुत जल्द भारत में लॉन्च की जाएगी। अभी तक, एक्सपल्स 200 की कीमत 1,23,150 रुपये, एक्स-शोरूम दिल्ली में है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हीरो एक्सपल्स 200 4वी मौजूदा मॉडल के मुकाबले थोड़ा प्रीमियम मांगेंगे। एक बार लॉन्च होने के बाद, यह Yamaha FZ-X, Honda CB 200X आदि को टक्कर देगा।
The post Hero MotoCorp लाने वाला है नई Hero Xpulse 200 4V, पहले से और होगी पावरफुल, लुक जारी appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3B5q5nx
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add