Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Google का Android 12 अपडेट जारी, आपका स्मार्टफोन होगा ‘सुपरफास्ट’; जुड़ेंगे कई नए फीचर्स
गूगल ने Android 12 का अपडेट जारी कर दिया है। जिसमें कई फीचर्स जुड़ गए हैं और अन्य अपडेट के साथ आगे भी जोड़े जाएंगे। Android 12 अभी Pixel फोन के लिए अपडेट किया गया है। इसका आकार लगभग 1.69GB है, जो कि एक मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए भी बहुत बड़ा नहीं है। Android 12 एक नई डिज़ाइन लैंग्वेज लेकर आया है, जिसका उद्देश्य Android उपकरणों पर पर्स्नलाइजेशन को बढ़ाना है। इसमें प्राइवसी कंट्रोल भी है, जो थर्ड पार्टी ऐप से लोकेशन शेयर करने की सुविधा देता है।
Google ने ऑफिशियली Android 12 को Pixel 6 और Pixel 6 Pro के साथ पेश किया है। इस अपडेट को Pixel 3A, Pixel 4, Pixel 4A, Pixel 4A 5G, Pixel 5 और Pixel 5A के लिए जारी किया गया है। पिक्सल वही फोन हैं, जिन्हें कुछ महीने पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है। होम स्क्रीन पर इस Android 12 UI ओवरहाल का एक बड़ा हिस्सा देता है। इसपर लंबे समय तक प्रेस करने पर वॉलपेपर, शैली मेनू और नए विजेट मेनू तक ऑप्शन आता है। वॉलपेपर और स्टाइल मेनू वह जगह है जहां आप Android 12 के नए थीम बदल सकते हैं।
गोपनीयता का रखता है ख्याल
इसके अलावा एक विजेट मेनू दिया गय है। जिसमे आप गूगल की नई सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। लेटेस्ट एंड्रॉयड संस्करण में एक ताज़ा बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए लिक्विड स्पीड और और एनिमेशन भी शामिल किया गया है। इसकी खास बात है कि हिस्ट्री के लिए बटन नोटिफिकेशन ट्रे के बिल्कुल नीचे देता है, और उस पर टैप करने से एक अलग सेक्शन खुल जाता है जो हाल ही में खारिज और पिछले 24 घंटों के तहत आपकी सभी सूचनाओं के बारे में बताता है।
यह हिस्ट्री आपको केवल ट्रे में देखे गए कॉम्पैक्ट नोटिफिकेशन दिखाएगा और इसपर टैब करने पर केवल ऐप के नोटिफिकेशन मेनू को खोलेगा। Android 12 में नए प्राइवसी सेंट्रिक चेंजेस को शामिल किया है। अनुमति सेटिंग्स और किस ऐप द्वारा कौन सा डेटा एक्सेस किया जा रहा है, इसके बारे में विस्तार से बताने के लिए एक नया गोपनीयता डैशबोर्ड दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Google ने YouTubers को किया सावधान, इन बातों का रखे ध्यान वरना चोरी हो जाएगा आपका डाटा
यह भी होंगे खास फीचर्स
आप न केवल ऐप्स, बल्कि ऐप्स के भीतर लोगों और वार्तालापों को भी खोज सकते हैं। किसी संदेश परिणाम पर टैप करने से आप सीधे उस विशेष ऐप में चैट विंडो पर पहुंच जाते हैं। सेटिंग्स में प्राइवेसी पर टैप करने से अब प्राइवेसी से जुड़े सभी कंट्रोल एक ही जगह दिख जाएंगे। सुरक्षा के तहत जानकारी देता है कि कौन सा चीज का इस्तेमाल आपके फोन से 24 घंटे में किया गया है। आप केवल एक टॉगल पर स्वाइप करके प्रत्येक ऐप के लिए कैमरा एक्सेस, माइक्रोफ़ोन एक्सेस और बहुत कुछ रद्द कर सकते हैं। एक नया गेम डैशबोर्ड है जिसमें कुछ गेमिंग-संबंधी विशेषताएं हैं।
The post Google का Android 12 अपडेट जारी, आपका स्मार्टफोन होगा ‘सुपरफास्ट’; जुड़ेंगे कई नए फीचर्स appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3G7Zj0V
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add