Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Flipkart Big Diwali Sale: 7 दिन तक मिलेगी बैंक ऑफर्स के साथ बंपर छूट, iPhones और Xiaomi की स्मार्टफोन्स डील्स आईं सामने

ई-कॉमर्स शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) 28 अक्टूबर से बिग दिवाली सेल (Big Diwali Sale) के अपने ताजा एडिशन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर आप भ्रमित हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। दरअसल, फ्लिपकार्ट की शुरुआती बिग दिवाली सेल 23 अक्टूबर को खत्म हो गई थी, जो भारत में 17 अक्टूबर को शुरू हुई थी। पर ऑनलाइन रिटेलर ने अभी तक दिवाली की बिक्री पूरी नहीं की है।

नई बिग दिवाली सेल 28 अक्टूबर से तीन नवंबर, 2021 के बीच चलेगी। यानी यह कुल सात दिन तक रहेगी। बैंक ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ करार किया है और बैंक ग्राहकों को एसबीआई डेबिट कार्ड का यूज करके की गई खरीदारी पर 10 प्रतिशत की तत्काल छूट देगा। यहां तक ​​कि बैंक के डेडिकेटेड ऐप योनो एसबीआई (YONO SBI) मोबाइल ऐप के माध्यम से भी लाभ पाया जा सकेगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी ऑनलाइन बिक्री की शुरुआत के करीब बैंक ऑफर्स के साथ ईएमआई ऑप्शंस के बारे में अधिक डिटेल्स दर्शाएगी।

फ्लिपकार्ट मौजूदा समय में अपने डेडिकेटेड सेल पेज पर आईफोन्स (iPhones), मोटोरोला (Motorola) और श्याओमी (Xiaomi) फोन्स पर सौदों को झलक टीजर के जरिए सामने ला रहा है। ई-कॉमर्स रिटेलर ऐसे उत्पादों पर 80 फीसदी तक छूट देता है। फ्लिपकार्ट इसी तरह डेस्कटॉप, पावर बैंक, हेडफोन, स्पीकर और अन्य उत्पादों सहित इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज को 80 प्रतिशत तक की छूट के साथ पेश करेगा। ऑनलाइन रिटेलर ने टीवी और अप्लायंसेज पर 75 फीसदी तक की छूट दी है। कुल मिलाकर कहा जाए तो आगामी फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल सभी के लिए कुछ न कुछ लेकर आ सकती है।

आईफोन 12 (iPhone 12) बीते कुछ हफ्तों में फ्लिपकार्ट पर पेश सबसे बड़ी डील्स में से एक था। मौजूदा समय में इसका 64GB स्टोरेज मॉडल 60,199 रुपए में मिल रहा है, जबकि 128GB मॉडल की कीमत 66,199 रुपए है। दूसरी ओर, इसका मिनी वेरियंट (64GB वाला) वर्तमान में 45,199 रुपए का है। माना जा रहा है कि बिग दिवाली सेल में इन दोनों मॉडल्स पर भारी छूट दी जा सकती है।

श्याओमी की बात करें तो रेडमी 9 प्राइम (Redmi 9 Prime), रेडमी 9 आई स्पोर्ट (Redmi 9i Sport), रेडमी 9 पावर (Redmi 9 Power), रेडमी 9 प्राइम (Redmi 9 Prime), रेडमी 8ए डुअल (Redmi 8A Dual) और रेडमी नोट 9 (Redmi Note 9) फ्लिपकार्ट पर दिवाली सेल के दौरान छूट के साथ मिलने की उम्मीद है। फ्लिपकार्ट सेल में मोटो जी 40 (Moto G40), मोटो जी 60 (Moto G60), मोटोरोला ई7 पावर (Motorola E7 Power) और मोटो जी 40 फ्यूजन (Moto G40 Fusion) पर भी डिस्काउंट मिलने की संभावना है।

The post Flipkart Big Diwali Sale: 7 दिन तक मिलेगी बैंक ऑफर्स के साथ बंपर छूट, iPhones और Xiaomi की स्मार्टफोन्स डील्स आईं सामने appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3nsYtDd
via IFTTT

Comments