Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Facebook, Instagram और WhatsApp सेवाएं कई घंटों तक ठप रहने के बाद बहाल, जानें- कहां आई थी दिक्कत
फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप की सेवाएं कई घंटे तक बंद रहने के बाद आखिरकार बहाल हुईं। इस दौरान विश्वभर में लाखों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन तीनों सोशल मीडिया मंच के उपयोगकर्ता काफी समय तक परेशान रहे, क्योंकि उन्हें बार-बार ‘एरर’ (त्रुटि) के संदेश आ रहे थे। इसके परिणामस्वरूप सिलिकॉन वैली स्थित फर्म फेसबुक के शेयरों में लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट भी आई।
फेसबुक ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ दुनिया भर के लोगों और व्यवसायों के विशाल समुदाय जो हम पर निर्भर हैं.. उनके लिए हमें खेद है। हम अपनी ऐप और सेवाओं तक पहुंच बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं और यह जानकारी देकर खुशी हो रही है कि वे अब ऑनलाइन वापस आ रही हैं। संयम रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया।’’
फोटो साझा करने की ऐप ‘इंस्टाग्राम’ और संदेशों का आदान-प्रदान करने का मंच ‘व्हाट्सएप’ भी फेसबुक का है। फेसबुक के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी माइक श्रोफर ने ट्वीट किया, ‘‘फेसबुक संचालित सेवाओं के बंद होने से प्रभावित सभी लोगों से माफी मांगता हूं। हम नेटवर्किंग समस्याओं का सामना कर रहे हैं और टीमें इसे जल्द से जल्द ठीक करने और पुन: स्थापित करने के लिए काम कर रही हैं।’’
माइक श्रोफर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘फेसबुक सेवाएं अब बहाल हो गई हैं…पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है। हम पर निर्भर हर छोटे और बड़े व्यवसाय, परिवार और हरके व्यक्ति से….मैं माफी चाहता हूं।’’ व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम ने भी अपने उपयोगकर्ताओं को सेवाएं बंद होने की जानकारी ट्विटर पर ही दी थी।
‘द वॉल स्ट्रीट’ पत्रिका के अनुसार, सेवाएं बंद होने के कारण फेसबुक के आंतरिक संचार उपकरणों में भी व्यापक व्यवधान पैदा हुआ, जिसमें कुछ ‘वॉयस कॉल’ और ‘कैलेंडर अपॉइंटमेंट’ तथा अन्य कार्यों के लिए उपयोग किए जाने वाली ऐप शामिल हैं।
…तो यह थी दिक्कत?: फेसबुक कर्मचारियों के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि वे मानते हैं कि यह आउटेज इंटरनल राउटिंग में चूक के चलते हुआ। हालांकि, विभिन्न सुरक्षा विशेषज्ञों की मानें तो इन तीनों प्लैटफॉर्म्स का डाउन पड़ना अंदरूनी गलती थी, जिसमें किसी व्यक्ति विशेष की भूमिका होने की आशंका बेहद कम है। फेसबुक पेज पर डीएनएस (डोमेन नेम सिस्टम) में एरर आ रहा था।
The post Facebook, Instagram और WhatsApp सेवाएं कई घंटों तक ठप रहने के बाद बहाल, जानें- कहां आई थी दिक्कत appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3DeoxZ4
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add