Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

e-SHRAM पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के चार करोड़ श्रमिकों ने पंजीकरण कराया, जानें- आप कैसे कर सकते हैं यह काम

ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों का पंजीकरण चार करोड़ को पार कर गया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। यह पोर्टल शुरू हुए दो माह से भी कम का समय हुआ है। श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि विभिन्न क्षेत्रों मसलन निर्माण, कपड़ा, विनिर्माण, मत्स्य पालन, सड़कों पर रेहड़ी लगाने वाले, घर का कामकाज करने वाले, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े लोग इस पोर्टल पर पंजीकरण करा रहे हैं।

बयान में कहा गया है कि कई क्षेत्रों के प्रवासी मजदूरों ने भी पोर्टल पर पंजीकरण में उत्साह दिखाया है। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के जरिये प्रवासियों सहित सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और रोजगार योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस पोर्टल पर 4.09 करोड़ श्रमिकों ने अपना पंजीकरण कराया है। इनमें से 50.02 प्रतिशत महिलाएं और 49.98 प्रतिशत पुरुष कामगार हैं। बयान में कहा गया है कि यह उत्साहजनक है कि पोर्टल पर पुरुषों और महिलाओं ने समान संख्या में पंजीकरण कराया है।

आंकड़ों के अनुसार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश की ओर से पोर्टल पर सबसे ज्यादा पंजीकरण हो रहा है। हालांकि, छोटे राज्यों और संघ शासित प्रदेशों का पंजीकरण काफी कम है। इस पोर्टल के जरिये असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को महत्वपूर्ण कल्याण कार्यक्रमों तथा रोजगार योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु होने या उसके स्थायी रूप से दिव्यांग होने पर दो लाख रुपये की राशि दी जाएगी। अस्थायी रूप से दिव्यांग होने पर एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी। आंकड़ों से पता चलता है कि पोर्टल पर पंजीकरण कराने वालों में सबसे ज्यादा संख्या कृषि और निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों की है।

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए व्यक्तिगत श्रमिक मोबाइल ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा वे साझा सेवा केंद्रों (सीएससी), राज्य सेवा केंद्र, श्रम सुगमता केंद्र, चुनिंदा डाकघरों, डिजिटल सेवा केंद्रों पर जाकर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद श्रमिकों को डिजिटल ई-श्रम कार्ड दिया जाता है। ई-श्रम कार्ड पर सार्वभौमिक खाता संख्या होता है, जो पूरे देश में मान्य है। किसी अन्य स्थान पर जाने की स्थिति में भी वे सामाजिक सुरक्षा लाभ के पात्र रहते हैं।

कैसे करें e-SHRAM पर रजिस्ट्रेशन?: ई-श्रम पर पंजीकरण बिल्कुल मुफ्त है। आपको यह काम करने के लिए सबसे ई-श्रम पोर्टल (eshram.gov.in) पर जाना होगा। वहां होम पेज पर किनारे आपको ‘रजिस्टर ऑन ई-श्रम’ का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करते ही आप नए पेज से रीडायरेक्ट कर दिए जाएंगे। वहां आपको सेल्फ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और सामने मौजूद कैप्चा कोड भरना होगा। साथ ही यह भी बताना होगा कि क्या आप ईपीएफओ या फिर ईएसआईसी के सदस्य हैं या नहीं। यह सारी जानकारी देने के बाद आपको अपने नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मंगाकर प्रक्रिया को पूरा करना पड़ेगा।

बता दें कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आपके पास आधार कार्ड संख्या, आधार से लिंक सक्रिय मोबाइल नंबर और बैंक खाते के डिटेल्स होने चाहिए। प्रक्रिया में इनकी जरूरत पड़ेगी। साथ ही आपकी उम्र 16-59 साल (18-10-1961 से 17-10-2005) के बीच होनी चाहिए। (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)

The post e-SHRAM पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के चार करोड़ श्रमिकों ने पंजीकरण कराया, जानें- आप कैसे कर सकते हैं यह काम appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3AOVYzO
via IFTTT

Comments