Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
ई आधार में डिजिटल हस्ताक्षर कैसे करें मान्य?, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
भारत में रहने वाले हर एक व्यक्ति के लिए आधार एक जरुरी दस्तावेज है। आधार कार्ड की जरुरत हर जगह होती है, बैंक में खाता खोलना हो या अपनी पहचान के लिए प्रमाण की जरुरत पर आधार कार्ड की आवश्यता होती है। आधार कार्ड बनाने के लिए केंद्र सरकार ने देश भर में कई सेंटर खोले हैं। जहां आधार संबंधी हर काम किए जाते हैं, वहीं बिना सेंटर पर जाए भी आधार कार्ड से रिलेटेड कई कार्य ऑनलाइन हो जाते हैं। डिजिटली प्रयोग के लिए कई लोग ई आधार का भी इस्तेमाल करते हैं, जो आपके आधार कार्ड जितना ही मान्य होता है।
क्या होता है ई आधार, कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
ई-आधार आधार की पासवर्ड से सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक कॉपी है जिस पर यूआईडीएआई के सक्षम प्राधिकारी द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए जाते हैं। ई आधार को डाउनलोड करने के लिए दो तरीके होते हैं, आप चाहें तो आधार संख्या का उपयोग कर ई आधार डाउनलोड कर सकते हैं या फिर अगर आपके पास नामांकन संख्या है तो भी इसे डाउनलोड किया जा सकता है। ई आधार डाउनलोड करने के लिए आपको https://uidai.gov.in/ वेबसाइट पर या https://eaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा।
ई आधार में डिजिटल हस्ताक्षर कैसे करें मान्य
-सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं।
-यहां Validity Unknown आइकन पर राइट क्लिक करें और ‘हस्ताक्षर मान्य करें’ (Validate signature) पर क्लिक करें।
-आपको हस्ताक्षर सत्यापन स्थिति विंडो मिलेगी, ‘हस्ताक्षर गुण’ (Signature properties) पर क्लिक करें।
-फिर आप ‘प्रमाणपत्र दिखाएँ’ (Show certificate) पर क्लिक करें।
-इसके बाद आप ‘एनआईसी 2011 के लिए एनआईसी उप-सीए, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र’ का चयन करें।
-‘ट्रस्ट’ टैब पर क्लिक करें और फिर ‘विश्वसनीय पहचान में जोड़ें’ पर क्लिक करें।
-इसके बाद आने वाले किसी भी सुरक्षा प्रश्न का उत्तर ‘ओके’ दें।
-सत्यापन करने के लिए ‘हस्ताक्षर मान्य करें’ (Validate signature) पर क्लिक करें।
-इसके बाद आपका ई आधार पर हस्ताक्षर मान्य हो जाएगा।
The post ई आधार में डिजिटल हस्ताक्षर कैसे करें मान्य?, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3ALVkmJ
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add