Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

इन स्‍मार्टफोन्स में एक नवंबर से बंद हो जाएगा व्‍हाट्सऐप चलना, जानिए क्‍या है वजह

व्‍हाट्सऐप सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप माना जाता है। ऐसे में व्‍हाट्सऐप ने एक घोषणा की है कि कुछ स्‍मार्टफोन्‍स में यह ऐप काम करना बंद कर देगा। यानी अगर आपके पास भी ये स्‍मार्टफोन्‍स होगा तो आप व्‍हाट्सऐप का इस्‍तेमाल नहीं कर पाएंगे। 1 नवंबर, 2021 से व्‍हाट्सऐप कुछ एंड्रॉइड और आईओएस स्मार्टफोन के लिए काम करना बंद कर देगा। व्‍हाट्सऐप इसके पीछे की वजह की जानकारी देते हुए कहता है कि यह फैसला सुरक्षा करणों से लिया गया है। यह ऐप अब एंड्रॉइड और आईओएस के पुराने संस्करणों का समर्थन नहीं करेगा ताकि ऐप की सुरक्षा और उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता बनी रहे।

व्हाट्सएप ने कहा है कि ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों के पुराने संस्करणों में नहीं चलेगा। एंड्रॉइड ओएस 4.1 और इसके बाद के संस्करण और आईओएस 10 और इसके बाद के संस्करण का उपयोग करने वाले स्‍मार्टफोन यूजर्स व्‍हाट्सऐप मैसेज‍िंग ऐप का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन अगर आप पुराने फोन में व्‍हाट्सऐप चलाना चाहते हैं तो आपको आपने फोन को अपडेट करना होगा।

अगर आप भी अपने फोन के वर्जन को जांचना चाहते हैं तो अपने मोबाइल फोन की सेटिंग में जाकर अपने द्वारा उपयोग किए जा रहे सॉफ़्टवेयर संस्करण की जांच कर सकते हैं। आपको बता दें कि ऑपरेटिंग सिस्टम जो ऐप को सपोर्ट नहीं करेगा वह Android 4.0.3, iOS 9 और KaiOS 2.5.0 है। Android संस्करण की जांच करने के लिए अपने फ़ोन का सेटिंग ऐप खोलें। सबसे नीचे, सिस्टम पर टैप करें. उन्नत गो टू सिस्टम अपडेट पर क्लिक करें और अब आप अपना “एंड्रॉइड संस्करण” देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 7th Pay Commission: 95,000 रुपये तक बढ़ सकती है सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, यहां जानें कैसे?

इन फोन पर नवंबर से काम करना बंद कर देगा व्‍हाट्सऐप
iPhones, iPhone 6S, iPhone 6S Plus, Apple iPhone SE, Samsung, Samsung Galaxy Trend Lite, Galaxy SII, Galaxy Trend II, Galaxy S3 mini, Galaxy कोर, Galaxy Xcover2, GalaxyS 2LG ल्यूसिड 2, Optimus L5 डबल, optimusL4 II डबल, optimus F3Q, optimus f7, optimus f5 इसके अलावा Huawei, Huawei Ascend G740, Ascend D Quad XL, Mate Ascension, Go up P1 S, Go up D2 और Ascension D1 Quad XL आदि फोन हैं।

The post इन स्‍मार्टफोन्स में एक नवंबर से बंद हो जाएगा व्‍हाट्सऐप चलना, जानिए क्‍या है वजह appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/2ZfC8AX
via IFTTT

Comments