Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

टीवी के ऑडियो में नहीं आता है असल साउंड वाला मजा? अपना कर देखें ये तीन टिप्स

घर पर बढ़िया टीवी ले रखा है, फिर भी उसमें साउंड क्वालिटी मजेदार नहीं मिलती है? इस स्थिति में आप कुछ सरल स्टेप्स और टिप्स अपना कर ऑडियो को बेहतर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे:

टीवी साउंड सेटिंग्स एडजस्टमेंटः आप ऑडियो क्वालिटी में बेहतरी लाने के लिए अपने टीवी की ऑडियो/साउंड सेटिंग्स को जाकर अपने लिहाज से सेट कर लें। मसलन आपको अधिक बेस (धमक) सुनना पसंद है या फिर कोई और मोड तो उस हिसाब से आप उसे घटा और बढ़ा सकते हैं। हालांकि, यहां एक चीज ध्यान देने वाली है कि टीवी की इस सेटिंग में भी आप एक सीमा में दायरे के अंदर होंगे, जिसमें रहकर ही आप ऑडियो क्वालिटी को अच्छा बना पाएंगे। अलग-अलग टीवी की कंपनियों, मॉडल्स और उनके दाम के हिसाब से टीवी में ऑडियो सेटिंग्स में फीचर्स और ऑप्शन भी अलग हो सकते हैं।

साउंड मोड में बदलावः जिस तरह टीवी में पिक्चर मोड्स होते हैं, ठीक उसी तरह टेलीविजन में भी ऑडियो/साउंड मोड्स होते हैं। अलग-अलग किस्म के कॉन्टेंट के हिसाब से ये मोड्स होते हैं। मसलन सिनेमा, म्यूजिक, गेम या स्पोर्ट्स आदि। आप जिस तरह का कंटेंट देखना पसंद करते हों, पहले उसे टीवी पर लगा लें। फिर अलग-अलग साउंड मोड्स उसी कंटेंट पर ट्राय कर लें, इससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि किस मोड में आपको किस स्तर की ऑडियो क्वालिटी मिल रही है।

एक्विलाइजर को करें ऊपर-नीचेः अगर आप स्टैंडर्ड या फिर यूजर साउंड प्रोफाइल्स को चुनेंगे, तब अधिकतर टीवी में आपको इक्विलाइजर को एडजस्ट करने का मौका मिलेगा। इसके जरिए आप अपनी साउंड रेंज को एडजस्ट कर पाएंगे।

एडवांस प्रोसेसिंग को करें एडजस्टः कुछ टीवी में एडवांस साउंड प्रोसेसिंग ऑप्शंस होते हैं, जैसे वर्चुअल सराउंड या फिर डॉल्बी एटमॉस प्रोसेसिंग। इन विकल्पों को ट्राय कर के आप बेहतरीन क्वालिटी की ऑडियो क्वालिटी हासिल कर सकते हैं। हालांकि, कुछ टीवी सेट्स में इनके यूज के बाद साउंड क्वालिटी डीग्रेड (गिर) भी हो जाती है।

ऑटो वॉल्यूम भी आजमा कर देखें: कभी आपने गौर किया है कि किसी टीवी प्रोग्राम के मुकाबले दिखाए जाने वाले विज्ञापनों की आवाज कितनी तेज होती है। जैसे ही प्रोग्राम के ऐड आता है, तो उस लिहाज से वॉल्यूम बढ़ जाती है। इसी चीज से निपटने के लिए कुछ टीवी सेट्स में ऑटो वॉल्यूम सेटिंग्स का ऑप्शन दिया जाता है, जिससे एकदम से घटने-बढ़ने वाली साउंड को एडजस्ट किया जा सके।

जोड़ सकते हैं स्पीकर या साउंड बार: अगर कई सारे टिप्स और ट्रिक्स अपनाने के बाद भी आपको टीवी से मनचाही साउंड क्वालिटी नहीं मिल पा रही है, तब आप एडिश्नल स्पीकर या फिर साउंड बार ले सकते हैं। इन्हें आप केबल की मदद से कनेक्ट कर पाएंगे। हालांकि, एक्सटर्नल स्पीकर या फिर साउंडबार में एचडीएमआई एआरसी पोर्ट नहीं होता है।

सही दिशा का भी है खेल: टीवी, साउंड बार या स्पीकर का मुख किस दिशा में है? यह भी काफी मायने रखता है। कोशिश करें कि जिस ओर आपको मुख है, उसी तरफ साउंड बार/स्पीकर को रखें, क्योंकि सीधा और सामने आवाज आने की वजह से आपको साउंड क्वालिटी साफ और ज्यादा समझ आएगी।

The post टीवी के ऑडियो में नहीं आता है असल साउंड वाला मजा? अपना कर देखें ये तीन टिप्स appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3n2SXXT
via IFTTT

Comments