Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
दिवाली पर लेना है नया फोन? प्रीमियम सेगमेंट में ये पांच मॉडल्स हो सकते हैं बेहतरीन विकल्प, जानिए डिटेल्स
दिवाली पर नया फोन खरीदना है, पर बाजार में ढेर सारे ऑप्शंस के बीच समझ नहीं आ रहा कि क्या करें? दरअसल, ज्यादातर स्मार्टफोन खरीदने वाले जरूरत के लिहाज से बजट-फ्रेंडली मॉडल्स ले लेते हैं। पर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें फोन में सिर्फ बेहतरीन टेक्नोलॉजी और फीचर्स चाहिए रहते हैं…फिर कीमत चाहे कुछ भी हो। ऐसे ही यूजर्स के लिए प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी पहली प्राथमिकता होती है। अगर आप भी इसी सेगमेंट का फोन तलाश रहे हैं तब हम आपको बताने जा रहे हैं, वे पांच फोन्स जो आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं:
Apple iPhone 13: यह अमेरिकी टेक कंपनी ऐप्पल के नए फोन्स में से एक है। आईफोन 13 में पिछली जेनरेशन के सभी समकक्षों की तुलना में बड़ी बैट्री है। इस डिवाइस को कंपनी के सबसे ताजा A15 बायोनिक प्रोसेसर के साथ दिया गया है। ऐप्पल का दावा है यह किसी भी प्रतिस्पर्धी चिपसेट की तुलना में 50 प्रतिशत तेज है। इस फोन में सेंसर-शिफ्ट इमेज स्टेबिलाइज़ेशन भी है। यह एक किस्म की कैमरा तकनीक है जो अब तक केवल iPhone 12 Pro Max में देखी गई है। इसके अलावा, एक नया 12-मेगापिक्सेल कस्टम-डिज़ाइन किया गया अल्ट्रा-वाइड लेंस है, जिसके कारण ऐप्पल इसे अब तक आईफोन पर “सबसे एडवांस्ड डुअल कैमरा सिस्टम” कहता है। फोन के कैमरा में सिनेमैटिक मोड भी दिया गया है। इसका 128GB स्टोरेज वैरिएंट 79,900 रुपए की शुरुआती कीमत पर मिलेगा और फोन पांच कलर के ऑप्शंस के साथ आता है।
Apple iPhone 12: आईफोन 13 के आने के बाद भारत में iPhone 12 सस्ता हुआ है। इस डिवाइस में A14 बायोनिक चिप दी गई है। आईफोन 12 के लिए एक बड़ा प्लस प्वॉइंट स्मार्टफोन पर iOS 15 का रोलआउट है। कंपनी के बहुचर्चित ऑपरेटिंग सिस्टम का नया संस्करण iPhone 12 में नई सुविधाएं लाता है जो पहले कभी नहीं देखी गईं, जैसे स्थानिक ऑडियो (Spatial Audio), क्रॉस-ऐप ड्रैग एंड ड्रॉप और बहुत कुछ। इस फोन का दाम अब 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ 65,900 रुपए से शुरू होता है और यह छह रंग विकल्पों में आता है।
OnePlus 9 Pro: इस मॉडल में वो सब कुछ है जो एक प्रीमियम एंड्रॉइड फोन में मांगा जा सकता है। मसलन एक बड़ा क्यूएचडी + AMOLED डिस्प्ले, टॉप-ऑफ-द-लाइन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 4500mAh की बैट्री और 65T वार्प चार्जर। वनप्लस 9 प्रो तीन रंगों में आता है। 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आने वाले बेस वेरिएंट की 60,999 रुपए कीमत है।
Vivo X70 Pro: वीवो ने बीते महीने एक्स70 सीरीज पेश की थी। इसमें कंपनी ने टॉप टेक्नीक के साथ तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए थे, जिनमें ZEISS ऑप्टिक्स, AMOLED डिस्प्ले और टॉप मीडियाटेक प्रोसेसर शामिल हैं। वीवो एक्स70 सीरीज का बेस वेरिएंट है और फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 प्रोसेसर द्वारा सपोर्टेड है और एंड्रॉइड 11 पर आधारित फनटच ओएस 12 चलाता है। डिवाइस को पावर देने के लिए 44W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग के साथ 4450mAh की बैट्री है। इसमें दो 12-मेगापिक्सेल सेंसर और 8-मेगापिक्सेल के साथ 50-मेगापिक्सेल प्राथमिक सेंसर के साथ एक क्वाड कैमरा सेट-अप है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। वीवो एक्स70 प्रो दो रंग विकल्पों में आता है और इसके बेस वेरिएंट (8GB + 128GB) का दाम 46,990 रुपए है।
Mi 11X Pro: श्याओमी ने अप्रैल, 2021 में एमआई 11 एक्स प्रो लॉन्च के साथ प्रीमियम कैटेगरी में एक मजबूत कदम रखा। डिवाइस में बड़ी 6.67-इंच की FHD+ सुपर AMOLED स्क्रीन और एक बोल्ड डिजाइन है जो अपनी कैटेगरी के ज्यादातर विकल्पों से खुद को अलग करता है। एमआई 11 एक्स प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट, 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। यह 108 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप और 20 मेगापिक्सल के सेल्फी शूटर से लैस है। डिवाइस में 4,250mAh बैट्री है, जिसमें 33W फास्ट-चार्जिंग की सुविधा है। Mi 11X Pro की शुरुआती कीमत 36,999 रुपए है और यह दो कलर ऑप्शन्स में मिल जाता है।
The post दिवाली पर लेना है नया फोन? प्रीमियम सेगमेंट में ये पांच मॉडल्स हो सकते हैं बेहतरीन विकल्प, जानिए डिटेल्स appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3px1DZt
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add