Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
क्या एंड्रॉयड फोन यूजर्स की अनुमति के बिना रखते हैं निगरानी? शोध रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अगर आप भी एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि ऐसा हो सकता है कि आपके अनुमति के बिना भी आप पर कुछ सिस्टम ऐप्स के माध्यम से निगरानी हो रही हो। ऐसा खुलासा एक शोध रिपोर्ट में किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ एंड्रॉइड डिवाइसों में सिस्टम ऐप्स होते हैं जो एंड्रॉइड डिवाइस के साथ पहले से इंस्टॉल आते हैं, जो ओएस के डेवलपर्स और अन्य तृतीय पक्षों को यूजर्स का उपयोग किया गया डेटा भेजते हैं। इसमें ध्यान देने वाली बात है कि सिस्टम ऐप्स आपको केवल छोटी सुविधाएं जैसे मैसेज जैसी सुविधाएं देते हैं, चाहे आपने इसको कभी नहीं खोला हो, फिर भी यह डाटा आपके फोन से भेज देते हैं।
डबलिन में ट्रिनिटी कॉलेज के शोधकर्ताओं के अनुसार, इन सिस्टम ऐप्स से डेटा ट्रैकिंग से निकलने का कोई तरीका नहीं है, जब तक कि उपयोगकर्ता अपने डिवाइस को उपयोग नहीं करने का फैसला नहीं करते। क्योंकि ऐसे ऐप्स आपके फोन के मेन मेमोरी यानी रोम से सीधे जुड़े होते हैं। बता दें कि शोधकर्ताओं ने सैमसंग, श्याओमी, हुआवेई और रियलमी के एंड्रॉइड के फोन्स का अध्ययन किया है।
उन्होंने Android के LineageOS और /e/OS ओपन-सोर्स वेरियंट पर साझा किए गए डेटा पर भी रिपोर्ट तैयार की है। शोधकर्ताओं ने उल्लेख किया कि सैमसंग के पास इस बाजार का सबसे बड़ा हिस्सा है, इसके बाद Xiaomi, Huawei और Oppo और Realme प्रमुख कंपनियां हैं।
शोध के अनुसार, “सिस्टम ऐप्स को हटाया नहीं जा सकता है। ये फोन के ऑन करते ही अपने आप या तो इंस्टॉल हो जाते हैं या फिर पहले से मौजूद रहते हैं। जो लगभग हर फोन में होना आम बात हो गया है। “एक उदाहरण से समझें तो Google ऐप्स का तथाकथित GApps पैकेज, जिसमें Google Play Store, Google मानचित्र, Youtube होता है। वैसे ही स्मार्टफोन्स के ऐप्स होते हैं।
इस कारण अगर आप अपने एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो बड़े सावधानी के साथ आपको चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। किसी तरह के फ्रॉड होने की आशंका पर ही सतर्क हो जाना चाहिए। साथ ही अपने खाते से संबंधित जानकारी भी छुपाकर रखनी चाहिए।
The post क्या एंड्रॉयड फोन यूजर्स की अनुमति के बिना रखते हैं निगरानी? शोध रिपोर्ट में हुआ खुलासा appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3j7wUy9
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add