Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

पीएम किसान के रजिस्‍ट्रेशन फॉर्म में कुछ भी करना है अपडेट, तो इस तरीके से फटाफट करें ये काम

प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने पर दो हजार रुपये उनके खाते में जारी किया जाता है। जिसके तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये मिलते हैं, लेकिन इस रकम को पाने के लिए पहले किसानों को रजिस्‍ट्रेशन करना होता है। जिसके लिए कुछ जरुरी कागजातों की आवश्‍यकता होती है। एक बार रजिस्‍ट्रेशन करने के बाद अगर कोई गड़बड़ी हो जाती है या फिर किसी तरह का कोई अपडेट हो तो इसे सही कराने में समस्‍या आ सकती है। हम आपको ऐसा तरकीब बताएंगे जिससे आप आसानी से घर बैठे इस फॉर्म में सुधार करा सकते हैं। लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि अगली किस्‍त कब जारी होने वाली है।

जल्‍द जारी होगी अगली किस्‍त
केंद्र सरकार किसानों के खाते में जल्‍द ही अगली किस्‍त भेजने वाली है। यह किस्‍त पीएम किसान योजना की दसवीं किस्‍त होगी, जो दो हजार रुपयों के रूप में किसानों के खाते में भेजी जाएगी। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, 10वीं किस्‍त अक्‍टूबर के अंत से आनी शुरू हो जाएगी। हालाकि अभी तक किसानों को नौवीं किस्‍त का पैसा दिया गया है। अगर आपने अभी तक इस योजना में रजिस्‍ट्रेशन नहीं किया है तो आवेदन कर सकते हैं या किसी तरह की गलतियां की है तो जल्‍द सुधार कर लें।

ऐसे कर सकते हैं फटाफट अपडेट
-सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ लिंक पर जाना होगा।
-यहां आपको बहुत सारे ऑप्‍शन दिखाई देंगे, जिसमें से ‘Updation of Self Registered Farmer’ वाले ऑप्‍शन पर क्लिक करना है।
-इसके बाद आपके सामने नया विंडो ओपेन होगा, जिसमें आधार और कैप्‍चा भरकर आप ‘सर्च’ वाले ब्‍लू कलर के बाक्‍स पर क्लिक करेंगे।
-अब आपके सामने आपके फॉर्म की पूरी डिटेल सामने आ जाएगी।
-इसमें से आप जो भी सुधार करना चाहते हैं, उसे भरकर आप फॉर्म अपडेट कर सकते हैं।
-सभी प्रक्रिया पूरी होने पर आपको मोबाइल एसएमएस के द्वारा फॉर्म अपडेट होने का मैसेज आ जाएगा।

यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 120 KM चलने वाली Aura Electric Scooter में आते हैं कई फीचर्स, जानिए कीमत
आवेदन के लिए इन कागजातों की पड़ती है जरुरत
आवेदन करने के लिए आपके पास जोतबही, आधार कार्ड, वोटरआईडी कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, आपके खेती का पूरा विवरण आदि देना होता है। इन कागजातों के साथ आप आवेदन कर सकते है। आवेदन के लिए आप पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं। जबकि आप चाहें तो गांव के प्रधान व ग्राम अधिकारी से संपर्क कर इस योजना में आवेदन करा सकते हैं।

The post पीएम किसान के रजिस्‍ट्रेशन फॉर्म में कुछ भी करना है अपडेट, तो इस तरीके से फटाफट करें ये काम appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3FMHW5G
via IFTTT

Comments