Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
बाइक-स्कूटी चलाने वाले दें ध्यान, नहीं करेंगे ये काम, तो गाड़ी और दे सकती है माइलेज!
आपकी मोटरसाइकिल या स्कूटी का कंपनी के मुताबिक माइलेज अच्छा है, पर ऑन रोड उसके आसपास भी नहीं मिल पाता? ऐसे में या तो आपकी गाड़ी में दिक्कत है या फिर आपके चलाने के तरीके में कुछ कमी है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं, जिनके जरिए बाइक और स्कूटी राइडर्स कैसे ईंधन की बचत कर सकते हैं:
ये चीजें करनी चाहिए: कोशिश रहनी चाहिए कि आप स्थिर गति से गाड़ी चलाएं। वाहन में सही टायर प्रेशर रहना चाहिए। यानी उसमें उचित हवा रहनी चाहिए। ड्राइव चेन टेंशन को भी सही ढंग से एडजस्ट करें और अपनी गाड़ी की अधिकृत वर्कशॉप या फिर किसी बढ़िया कारीगर/मकैनिक से अपने इंजन को नियमित रूप से ट्यून करवाएं और गाड़ी की सर्विस करवाएं।
क्या नहीं करना है?: गाड़ी चलाते समय क्लच लीवर को न दबाकर रखें। इंजन को लो गियर में ज्यादा देर तक न चलाएं। अपनी मोटरसाइकिल को सीधी धूप में पार्क न करें क्योंकि इससे पेट्रोल का वाष्पीकरण होता है। साथ ही सवारी करते समय ब्रेक पेडल को नहीं दबाए रखें। ट्रैफिक रुकने के दौरान इंजन आरपीएम को न बढ़ाएं, अगर 30 सेकंड से अधिक का पड़ाव है तो इंजन को “ऑफ” करें। एयर फिल्टर असेंबली के इनलेट को ढंके नहीं। इंजन को आगे और साइड में कवर न करें। यह एयर कूलिंग के लिए जरूरी इंजन फिन्स तक सुचारू एयर फ्लो को रोक सकता है और इंजन उच्च तापमान पर चल सकता है।
वहीं, इंजन ऑयल कुशल मोटरसाइकिल प्रदर्शन और बढ़े हुए इंजन जीवन के लिए एक प्रमुख निर्धारक है। इसे चेक करने के लिए गाड़ी को मेन स्टैंड पर होनी चाहिए। डिपस्टिक का उपयोग करके इंजन ऑयल के स्तर की जाँच करें। डिपस्टिक के ऊपरी और निचले स्तर के निशान के बीच इंजन ऑयल का स्तर बनाए रखा जाना चाहिए। अगर जरूरी हो, तो डिपस्टिक पर इंजन ऑयल को ऊपरी स्तर तक ऊपर करें। अगर इंजन ऑयल बदला जाना है, तब उसे चेंज कर दें।
यही नहीं, बाइक की बैट्री को लंबे और परेशानी मुक्त जीवन सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर उसके मेनटेनेंस की जरूरत होती है। विश्वसनीय बैट्री परफॉर्मेंस के लिए नियमित अंतराल पर इसकी जांच करें। बैट्री शेल पर ऊपर और नीचे के चिह्नों के विरुद्ध इलेक्ट्रोलाइट स्तर की जांच करें।
The post बाइक-स्कूटी चलाने वाले दें ध्यान, नहीं करेंगे ये काम, तो गाड़ी और दे सकती है माइलेज! appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3Dcyg2h
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add