Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
ATM विथड्रॉल पर SBI लाया नया नियमः OTP की मदद से निकलेगा कैश, जानें- कैसे यह सिस्टम करेगा काम?
एटीएम कार्ड के साथ धोखाधड़ी की शिकायतें लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए अपने ग्राहकों को इससे बचाने और उनके धन को सुरक्षित रखने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने नई पहल की है। अब एटीएम से पैसे निकालने के लिए एसबीआई के ग्राहकों को ओटीपी बतानी पड़ेगी, जो उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगी। यह वेरीफाई होने के बाद ही उनके पैसे एटीएम से निकल सकेंगे।
बैंक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ग्राहकों को नई पहल की जानकारी ट्वीट करके दी। इसमें बताया गया, “एसबीआई एटीएम पर लेनदेन के लिए हमारी ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली धोखेबाजों के खिलाफ टीकाकरण है। आपको धोखाधड़ी से बचाना हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।”
एसबीआई के एटीएम से ओटीपी के माध्यम से पैसे निकालने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने बहुत आसान तरीका बनाया है। इसका इस्तेमाल करते समय आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर चार अंकों की एक ओटीपी भेजी जाएगी। बैंक के अनुसार यह ओटीपी चार अंकों की संख्या है, जो उपयोगकर्ता को एकल लेनदेन के लिए प्रमाणित करती है। एक बार जब आप एटीएम पर जितना पैसा निकालना चाहते हैं, उसे दर्ज करते हैं, तो स्क्रीन स्वचालित रूप से एक विंडो प्रदर्शित करेगी, जहां आपको अपना पैसा प्राप्त करने के लिए कोड दर्ज करना होगा।
हालांकि इस सेवा का लाभ वही लोग उठा सकते हैं, जिनके पास एसबीआई का एटीएम कार्ड हो और वह एसबीआई के एटीएम से ही पैसे निकालें। दूसरे बैंकों के एटीएम पर इस सुविधा का लाभ फिलहाल नहीं मिलेगा। अभी यह व्यवस्था नेशनल फाइनेंशियल स्विच (NFS) में नहीं बनाया गया है। बैंक संपत्ति, जमा, शाखाओं, ग्राहकों और कर्मचारियों के मामले में एसबीआई देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक है।
इसके पहले एसबीआई ने वरिष्ठ नागरिकों को फेस्टिव तोहफा दिया था। इसके अब एसबीआई की विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट योजना का फायदा मार्च 2022 तक लिया जा सकेगा। यानी इस स्पेशल स्कीम को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। मई 2020 में, देश के शीर्ष लेंडर ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए SBI ‘WECARE’ फिक्स्ड डिपॉजिट योजना की घोषणा की थी, जो शुरू में सितंबर 2020 तक थी। लेकिन कोविड -19 महामारी के बीच, विशेष FD योजना को कई बार बढ़ाया गया। बैंक ने इसे अगले साल मार्च-अंत तक बढ़ा दिया है।
हाल ही में बैंक ने अपने लोन सेगमेंट भी कई ऑफर्स पेश किए हैं। जिसमें होम लोन की ब्याज दरें कम करना प्रमुख है। इन सब स्कीमों से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों को काफी फायदा पहुंचने की उम्मीद है।
The post ATM विथड्रॉल पर SBI लाया नया नियमः OTP की मदद से निकलेगा कैश, जानें- कैसे यह सिस्टम करेगा काम? appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3bdMUdo
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add