Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
अब तीन साल तक फ्री में रिपेयर या रीप्लेस करा सकते हैं Apple AirPods Pro, जानें- क्या हैं शर्तें?
अमेरिकी मल्टीनेशनल टेक कंपनी ऐप्पल (Apple Inc.) ने अपने उन एयरपॉड्स प्रो (AirPods Pro) पर रिपेयर प्रोग्राम (सही कराने से जुड़े कार्यक्रम) की वैधता को बढ़ा दिया है, जो नॉइस कैंसिलेशन या शोर को स्थिर करने की क्षमता रखते हैं। इस प्रोग्राम के तहत प्रभावित यूजर्स अपने एयरपॉड्स प्रो दो साल के भीतर कभी भी ठीक करा सकते हैं या फिर उन्हें मुफ्त में बदल सकते हैं, पर ताजा विस्तार के साथ इनकी सेल के बाद अब यह समयसीमा तीन साल हो गई है।
कंपनी के इस कार्यक्रम की वैधता में फेरबदल को यूएस की कंटेंट रेटिंग और चर्चा वाली वेबसाइट Reddit के यूजर्स द्वारा ऐप्पल सपोर्ट पेज (Apple Support Page) पर देखा गया था और उनका दावा था कि इस विस्तार का ऐलान अक्टूबर की शुरुआत में किया गया होगा।
एयरपॉड्स प्रो रिपेयर प्रोग्राम को मूल रूप से साल 2019 में ऐप्पल के सबसे महंगे ईयरबड्स आने के एक साल बाद अक्टूबर 2020 में वापस पेश किया गया था। इस प्रोग्राम का मकसद गड़बड़ या खराब एयरपॉड्स प्रो को स्टैंडर्ड वॉरंटी पीरियड (मानक वॉरंटी अवधि) से परे कवर करना है। यही वजह है कि ऐप्पल की घोषणा ऐसे वक्त पर की गई, जब एयरपॉड्स प्रो पर वॉरंटी खत्म हो रही थी। हालांकि, विस्तार के साथ साल 2019 में खरीदे गए एयरपॉड्स प्रो को अब अक्टूबर 2022 तक कवर किया गया है, जबकि जिन्होंने इसे बाद में खरीदा उनके पास और वर्षों के लिए कवरेज रहने वाली है।
इस कार्यक्रम के तहत एयरपॉड्स प्रो को रिपेयर या रिप्लेस करने के केवल दो तरीके हैं। पहला- अगर आपका एयरपॉड्स प्रो कर्कश या स्थिर आवाज पैदा करता है, जो जोरदार परिवेश में या वर्कआउट करते समय या फोन पर बात करते समय बढ़ती हैं और दूसरा- अगर एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन उस तरह से काम नहीं कर रहा है जैसा उसे करना चाहिए। खासकर हवाई जहाज या व्यस्त सड़क पर होने के दौरान आदि।
ऐप्पल ने अपनी वेबसाइट पर नोट किया है कि प्रभावित यूनिट्स अक्टूबर 2020 में बनी थीं, इसलिए इस बात की बहुत कम आशंका है कि नए एयरपॉड्स प्रो में ये समस्याएं होंगी। फिर भी अभी भी एक मौका है, क्योंकि इन्वेंट्री के कारण आपकी एयरपॉड्स प्रो यूनिट आई है। वैसे भी, ऐप्पल आपको बाएं, दाएं, या दोनों ईयरबड्स के लिए फ्री रिपेयरिंग या रीप्लेसमेंट (बदलकर देना) ऑफर कर रहा है।
मतलब यह भी है कि चार्जिंग केस को यूएस कंपनी की ओर से वॉरंटी से मुक्त करने के लिए बदला या रिपेयर नहीं किया जाएगा, भले ही आपको वहां समस्या हो। ऐप्पल के मुताबिक, “एयरपॉड्स प्रो केस प्रभावित नहीं है और इसे बदला नहीं जाएगा।” ऐसे मामलों में जहां ऐसी समस्या नहीं होगी, वहां ऐप्पल रिपेयरिंग और रीप्लेसमेंट स्टैंडर्ड वॉरंटी पीरियड के अनुसार होगा।
अपने एयरपॉड्स प्रो की “सर्विस कराने के लिए” आप नजदीकी ऐप्पल के ऑथराइज्ड (अधिकृत) सर्विस प्रोइवडर के पास जा सकते हैं। जांच के बाद ही एयरपॉड्स प्रो को फ्री प्रोग्राम के तहत सर्विस किया जाएगा। आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि यह प्रोग्राम एयरपॉड्स प्रो की वॉरंटी को नहीं बढ़ाता है। यानी तीन साल का प्रोग्राम आपके यूनिट को खरीदने के तुरंत बाद शुरू हो जाएगा।
The post अब तीन साल तक फ्री में रिपेयर या रीप्लेस करा सकते हैं Apple AirPods Pro, जानें- क्या हैं शर्तें? appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3j7FAV0
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add