Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Alert! अगर आपके पास भी आ रहा SBI YONO Account के बंद होने का मैसेज, तो हो जाएं सावधान
अगर आपके पास भी बैंक वाले रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बार- बार मैसेज बैंक के तरफ से आ रहा है कि आपका SBI YONO Account बंद कर दिया गया है तो आपको सतर्क हो जाने की आवश्यकता है। क्योंकि एसबीआई बैंक ने ऐसा कोई भी मैसेज ग्राहकों को नहीं भेजा है। यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है, इसका फैक्ट चेक पीआईबी इंडिया की ओर से किया गया है और लिखा गया है कि एसबीआई योनो एकाउंट बंद होने का मैसेज आपके पास आ रहा है तो सतर्क हो जाइए क्योंकि यह पूरी तरह से फेक है।
PIB Factcheck ने ट्वीट कर क्या दी जानकारी
PIB Factcheck ने ग्राहको को अलर्ट करते हुए जानकारी दी है कि एक मैसेज ग्राहकों को भेजा जा रहा है। जिसमें कहा गया है कि आपका एसबीआई योनो एकाउंट बंद कर दिया गया है। अगर आप नेट बैंकिंग का प्रयोग करना चाहते हैं तो दिए गए लिंक पर जाकर अपने पैन कार्ड को अपडेट करें। पीआईबी फैक्ट चेक इस मैसेज की पड़ताल कर जानकारी देता है कि इस तरह का मैसेज एसबीआई की ओर से नहीं किया गया है। इसका एसबीआई से कोई लेना देना नहीं है। ऐसे मैसेज को लेकर सतर्क रहें।
यह भी पढ़ें: अगर आपका वाहन प्रदूषण परीक्षण में हो गया है फेल, यह पांच चीजें आपको जरुर करनी चाहिए
PIB Factcheck ने जानकारी देते हुए आगे कहा है कि अगर आपके फोन व ईमेल के माध्यम से कोई भी बैंकिंग से संबंधित जानकारी मांगी जाती है तो उसे शेयर न करें। क्योंकि यह साइबर फ्रॉड हो सकता है और हो सकता है कि आपका खाता से पूरे पैसे गायब हो जाएं। साथ ही यह भी जानकारी दी है कि अगर ऐसा कोई भी मैसेज अगर आपके पास आता है तो आप phishing@sbi.co.in लिंक पर जाकर रिपोर्ट कर सकते हैं।
किसी से भी शेयर नहीं करें जानकारी
बता दें कि साइबर क्राइम आज के समय में तेजी से बढ़ गया है, साइबर अपराधी लोगों से ठगी करने के लिए नए- नए पैंतरे आजमा रहे हैं। कभी बैंक की डिटेल आपसे बैंक के बहाने तो कॉलिंग व ऑनलाइन के माध्यम से भी ले लेते हैं। ऐसे में सावधानी बहुत जरुरी है और अपना बैंकिंग डिटेल किसी से भी शेयन नहीं करना चाहिए।
The post Alert! अगर आपके पास भी आ रहा SBI YONO Account के बंद होने का मैसेज, तो हो जाएं सावधान appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3iYntB4
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add