Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Aadhar Card में नाम अपडेट करने के लिए सेवा केंद्र जाने की जरुरत नहीं, ‘सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल’ से भी कर सकते हैं कई सुधार; जानें प्रक्रिया
आधार कार्ड में छोटे से छोटे सुधार के लिए भी लोगों को आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है। जिस कारण वहां पर भीड़ और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जो आजकल के व्यस्त समय में काफी मुश्किल सा है। ऐसे में हम आपको ऐसी जानकारी देने वाले हैं, जिससे कि आप घर बैठे आसानी से अपने आधार कार्ड में बदलाव कर सकते हैं। ‘सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल’ के माध्यम से आप आधार पर नाम से लेकर कुछ और जरुरी सुधार कर सकते हैं। यह प्रक्रिया जानने से पहले यह जान लेते हैं कि इसके लिए क्या आवश्यक होता है और क्या क्या बदलाव हम कर सकते हैं?
इन चीजों को ऑनलाइन कर सकते हैं अपडेट
अगर आपके आधार कार्ड में नाम से लेकर पता तक में कुछ बदलाव या गड़बड़ी हुई है तो इसे ‘सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल’ के माध्यम से अपडेट किया जा सकता है। इसमें आधार पर नाम, जन्म की तारीख, लिंग, पता व भाषा को बदला जा सकता है। इन सब चीजों के लिए आपको बायोमेट्रिक की आवश्यता नहीं होती है। लेकिन अगर परिवार के मुखिया/अभिभावक विवरण या बायोमेट्रिक अपडेट जैसे अन्य अपडेट के लिए, निवासी को आधार सेवा केंद्र या नामांकन/अपडेट केंद्र पर जाना होगा।
आधार डेटा को कितनी बार अपडेट किया जा सकता है?
नाम: लाइफ टाइम में दो बार
लिंग: वन्स इन लाइफ टाइम
जन्म तिथि में परिवर्तन केवल असत्यापित जन्मतिथि के लिए अद्यतन किया जा सकता है।
आधार अपडेट के लिए इन चीजों की पड़ती है आवश्यकता है
-नाम के लिए: पहचान की पूफ (पीओआई) की स्कैन की गई प्रति
-जन्म तिथि के लिए: जन्म तिथि के पूफ की स्कैन की गई प्रति
-लिंग के लिए: मोबाइल/फेस ऑथेंट के माध्यम से ओटीपी प्रमाणीकरण
-पते के लिए: पूफ ऑफ एड्रेस (पीओए) की स्कैन की गई कॉपी।
यह भी पढ़ें: Indian Railway News: भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को एक्सप्रेस से सुपरफॉस्ट में किया कनवर्ट, यहां चेक करें लिस्ट
नाम व अन्य जानकारियों को ऑनलाइन ऐसे कर सकते हैं अपडेट
-सबसे पहले आपको https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ लिंक पर जाना होगा।
-इसके बाद आपको ‘प्रोसिड टू आधार अपडेट’ पर क्लिक करना होगा।
-इसके बाद आपको आधार नंबर डालना होगा और कैप्चा भरना होगा।
-पंजीकृत नंबर पर ओटीपी को एंटर करना होगा।
-इसके बाद आपके पास नाम और अन्य जानकारियों को अपडेट करने का ऑप्शन आएगा। जिसे भरकर आप अपडेट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अगर आपके भी फोन में हैं ये ऐप्स, तो तुरंत करें डिलीट; बन सकते हैं खतरा
The post Aadhar Card में नाम अपडेट करने के लिए सेवा केंद्र जाने की जरुरत नहीं, ‘सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल’ से भी कर सकते हैं कई सुधार; जानें प्रक्रिया appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3ixuTed
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add