Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Aadhar Card: कितना वैलिड होता है e-Aadhar और इसके लिए किन-किन चीजों की पड़ती है जरूरत? यहां जानिए सबकुछ
आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज हो गया है। पहचान व अन्य कार्य के लिए इसकी हर जगह जरूरत पड़ती है। बैंक से लेकर आय व निवास प्रमाण पत्र बनवाने में भी इसका उपयोग होता है। ऐसे में कई लोगों के पास आधार कार्ड की हार्ड कॉपी नहीं होती है, आज के समय में वे ई आधार का प्रयोग करते हैं। जिसे लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल होते हैं कि आखिर ई आधार कितना वैलिड है? क्या इसका किसी सरकारी काम या अन्य काम में उपयोग किया जाता है भी या नहीं? यहां हम आपको इन सभी जानकारियों के बारें में बताएंगे।
क्या होता है ई- आधार
UIDAI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ई आधार कार्ड उसी प्रकार से वैलिड है, जिस प्रकार से आपके आधार कार्ड की हार्ड कॉपी। चूकि यह इंटरनेट के माध्यम से डिजिटली रूप से प्रयोग किया जाता है, इस कारण इसे ई आधार कहा जाता है। ई-आधार को आधार की एक पासवर्ड से सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक कॉपी भी कह सकते हैं। इसपर यूआईडीएआई के सक्षम प्राधिकारी द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित किया गया होता है। अगर आप इसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो https://uidai.gov.in/ या https://eaadhaar.uidai.gov.in लिंक पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
इस लिंक पर जाकर इसकी वैद्यता कर सकते हैं जांच
आधार अधिनियम के अनुसार, ई-आधार सभी उद्देश्यों के लिए आधार की भौतिक प्रति की तरह समान रूप से मान्य है। इसे हर जगह, जहां पर डिजिटली कार्य होते हैं, वहां स्वीकार किया जा सकता है। आप आधार की हार्ड कॉपी के साथ ही ई आधार की कॉपी को भी रख सकते हैं। ई आधार की वैधता के बारे में और जानना चाहते हैं तो आपको इस https://uidai.gov.in/images/uidai_om_on_e_aadhaar_validity.pdf लिंक पर जांचना चाहिए।
ई- आधार पाने के लिए किन- किन चीजों की पड़ती है जरुरत
ई- आधार कार्ड की अगर कहीं पर जरुरत पड़ती है और आप इसे प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके पास एनरोलमेंट नंबर या आधार नंबर सबसे पहले होना चाहिए। इसके अलावा एक पंजीकृत मोबाइल नंबर होना चाहिए। आपको अपने निवास स्थान का पूरा पता देना होता है।
यह भी पढ़ें: LIC के इस प्लान के हैं डबल फायदे, सिक्योरिटी के साथ सेविंग्स भी, जानिए खास बातें
ऐसे किया जा सकता है डाउनलोड
अगर आप इसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप इसके एनरोलमेंट नंबर या आधार नंबर का उपयोग कर सकते हैं। पूरा नाम और पिन कोड के साथ। इस डाउनलोड प्रक्रिया में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होता है। निवासी ओटीपी के बजाय ई-आधार डाउनलोड करने के लिए टीओटीपी का भी उपयोग कर सकते हैं।
The post Aadhar Card: कितना वैलिड होता है e-Aadhar और इसके लिए किन-किन चीजों की पड़ती है जरूरत? यहां जानिए सबकुछ appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3Byulwp
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add