Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Aadhaar Card की गुम हो गई हार्ड कॉपी तो इस तरह से घर बैठे निकाल सकते हैं e-Aadhaar, ये हैं स्टेप्स
आधार कार्ड (Aadhaar Card) जब गुम हो जाए…कट-फट या गल जाए, तब आप इसकी सॉफ्ट कॉपी (ई-कॉपी) भी निकाल सकते हैं। यह काम बेहद सरल है और चंद स्टेप्स में घर बैठे किए जा सकता है। आइए जानते हैं कि e-Aadhaar क्या है और कैसे निकाला जाता है:
एक नजर में जानें ई-आधार को: यह आपके आधार का डिजिटल वर्जन होता है। सॉफ्ट कॉपी या फिर ई-कॉपी। यह पूरी तरह से पासवर्ड प्रोटेक्टेड होता है और इस पर यूआईडीएआई के डिजिटल साइन होते हैं।
क्या हार्ड कॉपी जितना ही है मान्य?: बहुत सारे लोग प्रश्न करते हैं कि क्या आधार की ई-कॉपी फिजिकल या फिर हार्ड कॉपी जैसी ही मान्यता रखती है? इसका जवाब है- हां। आधार ऐक्ट के अनुसार, ई-आधार सभी कामों के लिए आधार की फिजिकल कॉपी जैसा ही होता है। मतलब दोनों में कोई फर्क नहीं होता है। ई-आधार की वैधता के बारे में यूआईडीएआई पूर्व में एक सर्कुलर भी जारी कर चुका है, जो कि ई-आधार की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
मास्क आधार क्या है?: दरअसल, आधार कार्ड में जो संख्या होती है जिसे आधार नंबर कहा जाता है, वह छिपाने का विकल्प मिलता है। यह ऑप्शन मास्क आधार के जरिए ही आता है।
आधार की सॉफ्ट कॉपी ऐसे डाउनलोड करेंः ई-आधार uidai.gov.in या फिर eaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट से घर बैठे डाउनलोड किया जा सकता है। eaadhaar.uidai.gov.in से इसका डिजिटल वर्जन डाउनलोड करने के लिए सबसे ऊपर स्टेटस बार में ‘माई आधार’ पर क्लिक करें। फिर वहां डाउनलोड आधार का सेक्शन खुलेगा, जिसमें तीन तरह से इसे डाउनलोड किया जा सकेगा।
पहला आधार संख्या के जरिए, दूसरा एनरोलमेंट आईडी के माध्यम से और तीसरा वर्चुअल आईडी की मदद से। इनमें से किसी एक चीज को चुनकर आगे बढ़ें और फिर चुनें कि आपको मास्क्ड आधार चाहिए या बगैर मास्क्ड। कैप्चा वेरिफिकेशन कोड प्रोसेस पूरा करें, जिसके बाद ‘सेंड ओटीपी’ पर क्लिक कर दें। जैसे ही यह पूरा काम करेंगे, आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड आएगा, उसे वहां भर देंगे तो आपका ई-आधार डाउनलोड हो जाएगा।

ई-आधार होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इसे अपने फोन, पर्सनल कंप्यूटर, पेन ड्राइव, गूगल ड्राइव और मेल आदि में से कहीं भी आसानी से स्टोर/सेव कर सकते हैं। आप इसे जरूरत करने पर प्रिंट करा कर फिजिकल आधार कार्ड के रूप में साथ भी रख सकते हैं।
The post Aadhaar Card की गुम हो गई हार्ड कॉपी तो इस तरह से घर बैठे निकाल सकते हैं e-Aadhaar, ये हैं स्टेप्स appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3opJw71
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add