Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

भारत में भी शुरू हो गईं 6जी की तैयारियां, एक सेकेंड में डाउनलोड हो जाएगा 3800MB तक डाटा

अमेरिका (USA), दक्षिण कोरिया (South Korea) और चीन (China) जैसे देशों की बराबरी करने के लिए भारत ने भी 6जी (6G in India) पर काम करने की तैयारियां शुरू कर दी है। 5जी (5G) के बाद की पीढ़ी की यह टेक्नोलॉजी स्पीड के मामले में क्रांतिकारी साबित होगी। 6जी इंटरनेट से एक सेकेंड में 3800MB तक डाटा डाउनलोड (Download) किया जा सकेगा।

6G पर काम शुरू कर चुकी हैं Samsung, LG, Huawei

वैश्विक स्तर पर देखें तो दक्षिण कोरिया की सैमसंग (Samsung) और एलजी (LG) तथा चीन की हुआवेई (Huawei) जैसी कंपनियां पहले ही 6जी पर काम शुरू कर चुकी हैं। भारत 5जी के मामले में कई साल पीछे रह जाने के बाद भविष्य की टेक्नोलॉजी में पिछड़ना नहीं चाहता है।

C-DOT को मिले 6G पर काम करने निर्देश

इसे लेकर दूरसंचार सचिव के. राजारमण (Telecom Secretary K Rajaraman) ने सरकारी दूरसंचार शोध संस्थान सी-डॉट (C-DOT) को 6जी समेत भविष्य की अन्य टेक्नोलॉजी पर काम शुरू करने को कहा है। सी-डॉट यानी सेंटर फोर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स को टेक्नोलॉजी की रेस में भारत को अगली कतार में खड़ा करने के लिए बनाया गया है।

4G इसे मिल पाती है इतनी स्पीड

अभी भारत में 4जी का इस्तेमाल हो रहा है। ट्राई (TRAI) के आंकड़ों के आधार पर रिलायंस जियो (Reliance Jio) के नेटवर्क पर 4जी की सबसे अच्छी स्पीड रिकॉर्ड की गई है, जो करीब 20 मेगाबिट प्रति सेकेंड (mbps) है। 20 मेगाबिट प्रति सेकेंड की स्पीड पर आप हर सेकेंड 2.5 एमबी (MB) डाटा डाउनलोड कर पाते हैं।

4G से 10 गुना बेहतर है 5G

5जी के बारे में कहा जा रहा है कि यह 4जी की तुलना में 10 गुना डाउनलोड स्पीड दे सकता है। 5जी टेक्नोलॉजी में स्पेक्ट्रम की एफिशिएंसी भी बढ़ जाती है, यानी नेटवर्क बेहतर मिलता है। अब 6जी की बात करें तो इसमें इंटरनेट स्पीड 5जी से दो गुना होगी। यानी 4जी की तुलना में 20 गुना बेहतर स्पीड पर डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।

ट्रायल में 5जी ने 20 गिगाबिट प्रति सेकेंड (gbps) तक की स्पीड दी है। हालांकि भारत में अभी कोई कंपनी यह स्तर नहीं पा सकी है। देश में हुए ट्रायल में वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने 5जी की सबसे अच्छी स्पीड रिकॉर्ड की है, जो 3.7 गिगाबिट प्रति सेकेंड है।

Internet Speed में क्रांति ला देगा 6G

विशेषज्ञ 6जी में 40 गिगाबिट प्रति सेकेंड तक की डाउनलोड स्पीड मिलने का अनुमान जाहिर कर रहे हैं। यदि यह स्पीड मिली तो आप सेकेंड भर में 3800 एमबी का फाइल डाउनलोड कर पाएंगे। इसे तुलनात्मक देखें तो अभी 4जी इंटरनेट पर आपको इतनी बड़ी फाइल डाउनलोड करने में 25 मिनट तक लग सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 300% की रफ्तार से बढ़ रही है मुकेश अंबानी की यह छोटी सी कंपनी, व्हाट्सऐप भी है पार्टनर

2028-30 तक आम लोगों के पास पहुंचेगा 6G

भारत में 5जी की व्यावसायिक लांचिंग इसी वित्त वर्ष में हो जाने की उम्मीद है। कई स्मार्टफोन कंपनियां पहले ही 5जी इनेबल्ड फोन लांच कर चुकी हैं। जहां तक 6जी की बात है, तो आम यूजरों के लिए 2028-30 तक इसके उपलब्ध हो जाने की बात की जा रही है।

The post भारत में भी शुरू हो गईं 6जी की तैयारियां, एक सेकेंड में डाउनलोड हो जाएगा 3800MB तक डाटा appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3iPRLWm
via IFTTT

Comments