Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
49 रुपये में मिल रहा है एप्पल का यह प्रोडक्ट, जानें क्या हैं इसके फीचर्स
महंगे और लग्जरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी एप्पल (Apple) ने भारतीय यूजर के लिए एक खास पेशकश की है। कंपनी के इस साल के ‘अनलीश्ड इवेंट (Unleashed event)’ में भारत के लिए एप्पल म्यूजिक वॉयस प्लान (Apple Music Voice Plan) की इसी सप्ताह घोषणा की गई। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिरी (AI Siri) को ध्यान में रखकर डिजायन किया गया यह प्रोडक्ट 49 रुपये प्रति माह की दर पर उपलब्ध है।
ये हैं एप्पल के इस सस्ते प्रोडक्ट के फीचर
कंपनी का दावा है कि इस प्लान में सब्सक्राइवर को नौ करोड़ गाने और दसियों हजार प्लेलिस्ट मिलेंगे। यूजर सिरी को वॉयस कमांड देकर इस प्लान को सब्सक्राइव कर सकते हैं। एप्पल म्यूजिक ऐप में साइन इन कर भी इस प्लान को एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके लिए पेमेंट करने से पहले यूजर इसका बिना पैसे दिए ट्रायल भी कर सकते हैं। प्लान सब्सक्राइव हो जाने के बाद यूजर अपने सारे सिरी डिवाइस पर एप्पल म्यूजिक कलेक्शन को सुन सकते हैं। इस प्लान को होमपॉड मिनी (HomePod mini), एयरपॉड (AirPods), आईफोन (iPhone) और कारप्ले (CarPlay) पर भी यूज किया जा सकता है।
भारत के अलावा इन देशों में भी होगा उपलब्ध
कंपनी का यह प्लान इस साल के अंत तक 17 देशों में उपलब्ध हो जाएगा। इन देशों में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया (Australia), ऑस्ट्रिया (Austria), कनाडा (Canada), चीन (China), फ्रांस (France), जर्मनी (Germany), हांगकांग (Hong Kong), आयरलैंड (Ireland), इटली (Italy), जापान (Japan), मैक्सिको (Mexico), न्यूजीलैंड (New Zealand), स्पेन (Spain), ताइवान (Taiwan), ब्रिटेन (United Kingdom) और अमेरिका (United States) शामिल हैं।
प्रीमियम प्लान के लिए देने होंगे अधिक पैसे
एप्पल ने इस प्लान के साथ कुछ प्रीमियम प्लान (Apple Premium Plan) भी ऑफर किया है। म्यूजिक वीडियो, लिरिक्स, लूजलेस ऑडियो आदि प्रीमियम फीचर्स यूज करने के लिए अलग प्लान हैं। ऐसे प्रीमियम सर्विस के साथ एप्पल म्यूजिक का इंडिविजुअल प्लान 99 रुपये प्रति महीने का है। फैमिली प्लान में भी ये सारे फीचर उपलब्ध हैं, जो 149 रुपये प्रति महीने की दर पर उपलब्ध है। इस प्लान में एक साथ छह अकाउंट पर सर्विस को यूज किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: देसी मैगी बनाकर भी इस कंपनी को टक्कर नहीं दे पाए बाबा रामदेव, महज तीन महीने में हुई 4000 करोड़ की बिक्री
प्रीमियम सेगमेंट में अकेले एप्पल के पास है आधा बाजार
पिछले कुछ साल में भारत एप्पल के लिए प्रमुख बाजारों में से एक बनकर उभरा है। इस साल फेस्टिव सीजन सेल (Festive Season Sale) में भारतीय ग्राहकों ने आईफोन की जमकर खरीदारी की है। सेल के पहले ही दिन एप्पल के 10 लाख से अधिक आईफोन (iPhone) बिक गए थे। प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में भारतीय बाजार में एप्पल के पास करीब 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एप्पल ने अब मेड इन इंडिया आईफोन (Made In India iPhone) की भी बिक्री शुरू कर दी है।
The post 49 रुपये में मिल रहा है एप्पल का यह प्रोडक्ट, जानें क्या हैं इसके फीचर्स appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3DOHpOO
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add