Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
अक्टूबर माह में 10,000 रुपये से भी कम कीमत पर मिल रहे ये स्मार्टफोन्स, किसी की दमदार बैटरी तो किसी की कैमरा है खूबी
अगर आप भी स्मार्टफोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको बता दें कि अक्टूबर महीने में अमेजन इंडिया पर शानदार ऑफर चल रहा है। जिसमें सैंमसंग से लेकर रेडमी जैसे स्मार्टफोन्स को 10,000 रुपये के अंदर खरीदने का मौका है। इन फोन्स की खासियत यह है कि किसी फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी जाती है तो किसी फोन में आपको कैमरा 48MP के साथ आता है। इसके अलावा इन फोन को आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर भी कम दाम पर ले सकते हैं।
Samsung Galaxy M12
इस फोन में आपको 48MP+ 5MP+ 2MP+ 2MP को क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। साथ ही आपको 8MP (F2.2) का फ्रंट कैमरा दिया जाता है। इसमें दमदार बैटरी 6000mAH lithium-ion के साथ मिलती है। साथ में आपको 1 year manufacturer वारंटी भी दी जाती है। अगर फोन में कुछ गड़बड़ी होती है तो छह महीने तक मेंटीनेंस सुविधा भी दी जाती है। इसमें Android 11 चलता है। इसकी डिस्प्ले साइज 16.55 centimeters (6.5-inch) HD+ TFT LCD के साथ आती है और वेरियंट की बात करें तो यह 4GB RAM व 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत अमेजन पर 9,499 रुपया है। जिसपर सिटि बैंक का क्रेडिट कार्ड लगाकर छूट पा सकते हैं।
Redmi 9 Prime
इस फोन का रियर कैमरा 13MP व 8 MP फ्रंट कैमरा दिया जाता है साथ में इसमें कई मोड भी आते हैं। इसकी डिस्प्ले साइज बड़ी 6.53-inch का FHD+ multi-touch के साथ आता है। इसकी मेमोरी स्टोरेज 4GB व 64GB दिया जा रहा है। जबकि इसे आप 512GB तब बढ़ा सकते हैं। इसमें Android v10 चलता है। इसकी बैटरी की बात करें तो यह 5020 mAh large lithium पॉलीमार के साथ आता है। इसमें भी एक साल की वारंटी दी जाती है। इसको आप अमेजन से 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Tecno Spark 7T
इस स्मार्टफोन में आपको 48MP बैक कैमरा के साथ 8MP सेल्फी कैमरा और डबल फ्लैश दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें आपको 6000mAh की दमदार बैटरी मिलती है जो 36 दिन तक स्टैंडबाई मोड पर चल सकती है। इसकी डिस्प्ले साइज 6.52HD+ रहेगी। इसमें Helio G35 Gaming Processor दिया जाता है। यह 4GB RAM व 64GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। इसके साथ ही इसमें आपको फिंगर सेंसर भी दिया जाता है। इसकी अमेजन पर कीमत 8,499 रुपये है। इसमें लेटेस्ट वर्जन Android 11 चलता है।
The post अक्टूबर माह में 10,000 रुपये से भी कम कीमत पर मिल रहे ये स्मार्टफोन्स, किसी की दमदार बैटरी तो किसी की कैमरा है खूबी appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3DL7P3K
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add