Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
WhatsApp में जल्द दस्तक देंगे ये शानदार फीचर्स, मिलेगा अनोखा अनुभव
WhatsApp Upcoming feature: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। इस ऐप का इंटरफेस जितना आसान है, उसमें उतने ही अधिक फीचर्स दिए गए हैं। अब जल्द ही कई नए फीचर्स भी शामिल होने जा रहे हैं, जो अलग-अलग खूबियों के साथ दस्तक देंगे।
व्हाट्सएप पर जल्द ही आने वाले फीचर्स में से मैसेज पर रिएक्शन, मल्टी डिवाइस सपोर्ट, डिसअपीयरिंग मोड और 90 दिन बाद ऑटोमैटिक डिलीट होने वाला फीचर होगा। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
WhatsApp Message reactions
WhatsApp में जल्द ही मैसेज रिएक्शन नजर आएगा। यह रिएक्शन फेसबुक, ट्विटर और मैसेंजर प्लेटफॉर्म की तरह हो सकते हैं। इससे यूजर्स का चैटिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा और उसे हर एक मैसेज के लिए टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। व्हाट्सएप का यह फीचर अभी टेस्टिंग स्टेज में है, जिसकी जानकारी व्हाट्सएप के फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने दी है।
मल्टी डिवाइस सपोर्ट
मल्टी डिवाइस सपोर्ट की टेस्टिंग अभी बीटा वर्जन में चल रही है और सभी परीक्षण पूरे होने के बाद व्हाट्सएप इसे स्टेबल वर्जन में जारी करेगा। यह फीचर आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए टेस्ट किया जा रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स 4 डिवाइसों में लॉगइन किया जा सकता है।
Disappearing मोड
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप Disappearing मोड पर काम कर रहा है, जो चैट के लिए है। यह Disappearing मैसेज का एक प्रकार से विस्तार फीचर है। इसकी मदद से जब यूजर्स मैसेज पर Disappearing को ऑन करके भेजेंगे तो वह डिलीट हो जाएगा। इस फीचर की जानकारी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने दी दी थी।
Chat bubbles रिडिजाइन
व्हाट्सएप के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही नया कलर डिजाइन भी दिया गया है। साथ ही चैट बब्ल्स भी आकार में बड़े नजर आएंगे। नए डिजाइन का आइकन पुराने डिजाइन के मुकाबले में थोड़ा बड़ा और टैक्स्ट साइज भी बड़ा हो सकता है। इनमें लाइट और डार्क मोड की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस फीचर को फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है।
वॉयस मैसेज को मिलेगा नया इंटरफेस
वॉयस मैसेज में किए जा रहे बदलावों का व्हाट्सएप के यूजर्स को काफी समय से इंतजार है। एक नये इंटरफेस के चलते उन्हें अब वॉयस मैसेज भेजने से पहले सुन पाएंगे और उन्हें डिलीट भी कर सकेंगे।
The post WhatsApp में जल्द दस्तक देंगे ये शानदार फीचर्स, मिलेगा अनोखा अनुभव appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/2YY5QKx
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add