Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

लॉन्च हुए Vivo X70 सीरीज के तीन नए फोन, जान लें फीचर्स और कीमत

Vivo ने एक्स सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं, जिनके नाम Vivo X70, Vivo X70 Pro, और Vivo X70 Pro+ हैं। तीनों ही स्मार्टफोन अलग-अलग चिपसेट के साथ आते हैं। इनमें 12 जीबी तक रैम मिलती है। वीवो एक्स 60 सीरीज के तीनों फोन Zeiss के साथ आते हैं। आइये जानते हैं वीवो के इन तीनों स्मार्टफोन के बारे में।

Vivo X70 के स्पेसिफिकेशन

Vivo X70 में 6.56 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो एक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120hz है। यह एचडीआर सपोर्ट के साथ आते हैं। कंपनी ने इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जो अधिकतम 12 जीबी रैम के साथ आता है। इसमें 256 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज है। यह फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड OriginOS 1.0 पर काम करता है।

इस फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 40 मेगापिक्सल का है, जो Sony IMX766V सेंसर के साथ आता है। इसका अपर्चर f/1.89 लेंस है। इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस है। साथ ही इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 4400 की बैटरी है, जो 44वाट के फास्ट चार्जर के संग आती है।

Vivo X70 Pro के स्पेसिफिकेशन

वीवो एक्स 70 प्रो में पावर देने के लिए Exynos 1080 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जबकि इसका डिस्प्ले साइज 6.56 इंच का फुल एचडी प्लस है। इस फोन में 12GB तक रैम दी गई है और इसमें 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है। इसमें बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। साथ ही इसमें 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे हैं, जबकि 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस दिया गया है। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस डिवाइस में 4,450mAh की बैटरी है, जो 44W के फ्लैश चार्जर के साथ आती है।

Vivo X70 Pro+ के स्पेसिफिकेशन

Vivo X70 Pro+ में 6.78 इंच का यूएचडी एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,440×3,200 पिक्सल है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसमें Snapdragon 888+ प्रोसेसर और Adreno 660 जीपीयू दिया गया है। इसमें अधिकतम 12GB तक की रैम है। यह फोन 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं। इस फोन में बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है। तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का पोरट्रेट कैमरा है। साथ ही चौथा कैमरा 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस है, जो 5x ऑप्टिकल जूम देता है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी है, जो 55W के फास्ट चार्जर के साथ आती है।

Vivo X70, Vivo X70 Pro, Vivo X70 Pro की कीमत

Vivo X70 और Vivo X70 Pro स्मार्टफोन ब्लैक, नेबुला और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है। जबकि Vivo X70 Pro+ फोन ब्लैक, ब्लू और ओरेंज कलर में आता है। Vivo X70 की कीमत Yuan 3,699 (लगभग 42,100 रुपये ) है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है।

Vivo X70 Pro की शुरुआती कीमत Yuan 4,299 (लगभग 49,043 रुपये) है, जिसमें 8GB RAM व 128GB स्टोरेज मिलती है। वहीं वीवो X70 Pro+ की शुरुआती कीमत Yuan 5,499 (लगभग 62,700 रुपये) है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है।

The post लॉन्च हुए Vivo X70 सीरीज के तीन नए फोन, जान लें फीचर्स और कीमत appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/2XauCpC
via IFTTT

Comments

Popular Posts