Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Samsung ने लॉन्च किया नया 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

Samsung ने नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम सैमसंग गैलेक्सी वाइड 5 (Samsung Galaxy Wide 5) है। दक्षिण कोरिया में दस्तक देने वाले इस फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। साथ ही इसमें 5000 mAh की बैटरी मिलती है। 5G कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इस फोन में मीडियाटेक चिपसेट और 1 टीबी तक का एसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा।

Samsung Galaxy Wide 5 specification

Samsung Galaxy Wide 5 में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड वन यूआई पर काम करता है।

Samsung Galaxy Wide 5 Feature

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में यूजर्स 1 टैराबाइट (टीबी) का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकता है। यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। सुरक्षा के मद्देनजर इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जो लॉक फोन को अनलॉक करने के काम करता है।

Samsung Galaxy Wide 5 camera

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Samsung के इस फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 का है। इसमें सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। साथ ही सामने की तरफ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy Wide 5 price

सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कीमत KRW 4,49,900 (लगभग 28,000 रुपये) है। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। हालांकि कुछ वेबसाइट का दावा है कि यह भारत में सैमसंग गैलेक्सी एफ 42 5G के रूप में लॉन्च हो सकता है। सैमसंग भारत में लगातार नए-नए स्मार्टफोन पेश कर रहा है। किफायती 5G स्मार्टफोन के सेगमेंट में उसका मुकाबला रेडमी और रियलमी ब्रांड है।

The post Samsung ने लॉन्च किया नया 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3hqqUQ2
via IFTTT

Comments