Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Samsung ला रहा है नया 5G फोन, भारत में 28 सितंबर को होगा लॉन्च
Samsung Galaxy M52 5G launch date: सैमसंग अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इस स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy M52 5G है। ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर इस फोन को टीज किया गया है। दावे के मुताबिक, यह अब तक का एक बड़ी बैटरी के साथ आने वाला स्लिम स्मार्टफोन होगा। इसकी मोटाई 7.4 mm है और इसका डिजाइन काफी स्लीक नजर आएगा।
Samsung Galaxy M52 5G
लीक्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम 52 5जी स्मार्टफोन पंच होल डिस्प्ले होगा, जिसके अंदर सेल्फी कैमरा नजर आएगा। साथ ही इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर नजर आएगा। इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।
पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम 52 स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल होगा। इसमें सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मिलेगा। साथ ही इस फोन में स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में संभवतः एंड्रॉयड 11 बेस्ड वनयूआई 3.1 दिया जा सकता है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5जी सपोर्ट के साथ-साथ डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और टाइप सी यूएसबी पोर्ट दिया जा सकता है। हालांकि बैटरी कैपिलिटी के बारे में जानकारी नहीं आई है, लेकिन यह 5000mAh से लेकर 7000 mAh तक हो सकती है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम 52 5G में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। साथ ही इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
The post Samsung ला रहा है नया 5G फोन, भारत में 28 सितंबर को होगा लॉन्च appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/2XKmg8V
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add