Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Samsung लाया ऐसा फोन, जिसमें है 5000 mAh की बैटरी और 90hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले

Samsung ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Samsung Galaxy M22 है। एम सीरीज का यह स्मार्टफोन ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड है और इसे अभी जर्मनी में पेश किया गया है। मुख्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5000 mAh की बैटरी, बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप और 90hz का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए22 का रिब्रांडेड वर्जन है।

Samsung Galaxy M22 specifications

Samsung Galaxy M22 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है और एचडी प्लस रेजोल्यूशन के संग आता है। साथ ही इसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इसका रिफ्रेश रेट 90hz रिफ्रेश रेट है। साथ ही इसमें एक नॉच दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा है।

Samsung Galaxy M22 Ram processor

Samsung Galaxy M22 में 2GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो मीडियाटेक हेलियो जी80 प्रोसेसर के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। जरूरत पड़ने पर यूजर माइक्रोएसडी कार्ड भी लगा सकते हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड One UI पर काम करता है।

Samsung Galaxy M22 battery

Samsung Galaxy M22 में 5000mAh की बैटरी दी गई है,स जो 25 वाट के फास्ट चार्जर के साथ आती है। इस स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट है। यह 4G VoLTE पर काम करता है। इसमें वाईफाई 5, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Samsung Galaxy M22 Camera

Samsung Galaxy M22 के इस स्मार्टफोन में बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर है, जो 123 डिग्री फील्ड व्यू को कैप्चर कर सकता है। इसमें दो अन्य कैमरे 2-2 मेगापिक्सल का हैं, जिनमें से एक डेप्थ सेंसर और अन्य दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। हालांकि ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है।

The post Samsung लाया ऐसा फोन, जिसमें है 5000 mAh की बैटरी और 90hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3nsnKPP
via IFTTT

Comments