Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Samsung ला रहा है एक और 108MP कैमरे वाला फोन, जानें क्यों होगा ये सैमसंग का पहला फोन

Samsung एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। यह स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल के साथ आने वाला A सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा। नई लीक्स रिपोर्ट का दावा किया गया है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी ए सीरीज के तहत आने वाले लगभग अधिकतर स्मार्टफोन में OIS का सपोर्ट मिलेगी। गिज्मोचाइना ने दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन के हवाले से बताया है कि 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आने वाला Samsung A73 स्मार्टफोन सैमसंग की ए सीरीज का पहला फोन होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग साल 2022 की पहली तिमाही में एक स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जिसका नाम संभवतः सैमसंग ए73 होगा। इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। साथ ही यह फोन ओआईएस के सपोर्ट के साथ आएगा।

सैमसंग का ए73 स्मार्टफोन सैमसंग ए72 स्मार्टफोन की जगह लेगी। A72 स्मार्टफोन में बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसमें सेकेंडरी कैमरा 12 मगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है, जबकि 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।

सैमसंग का यह स्मार्टफोन 20 हजार रुपये से अधिक के प्राइस सेगमेंट में दस्तक दे सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए73 के बारे में बहुत अधिक जानकारी तो नहीं है, लेकिन इसमें संभवतः 7 सीरीज की चिपसेट हो सकती है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। जल्द ही इसके बारे में और अधिक जानकारी सामने आएंगी।

इस स्मार्टफोन का मुकाबला वनप्लस, रियलमी और Mi के स्मार्टफोन के साथ होगा। बताते चलें कि वर्तमान में मौजूद A72 स्मार्टफोन एक प्रीमियम लुक के साथ आने वाला स्मार्टफोन है, जो कई मायनों में काफी अच्छा फोन है। लेकिन इस सेगमेंट में और भी स्मार्टफोन मौजूद हैं, जो कई अच्छे फीचर्स के साथ आता है।

The post Samsung ला रहा है एक और 108MP कैमरे वाला फोन, जानें क्यों होगा ये सैमसंग का पहला फोन appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3lDg3nr
via IFTTT

Comments