Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Refurbished laptops: 6 महीने की वारंटी के साथ यहां मिल रहे हैं सेकेंड हैंड लैपटॉप, 25,000 रुपये से कम है कीमत
refurbished laptops amazon: कम कीमत में अच्छे कंपिग्रेशन वाला लैपटॉप खरीदने की ख्वाहिश हर कोई रखता है। लेकिन किसी न किसी फीचर्स के साथ समझौता करना ही पड़ता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ रिफर्बिश्ड लैपटॉप के बारे में, जिनकी कीमत ब्रांड न्यू तुलना में कम है। साथ ही इन पर सेलर द्वारा 6 महीने की वारंटी भी दी जा रही है।
HP Chromebook
अमेजन पर Renewed कंडिशन में HP Chromebook 14A को खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में 14 इंच की स्क्रीन है। साथ ही इसमें 4 जीबी हैम और 64 जीबी एसएसडी स्टोरेज मिलती है। यह क्रोम ओएस के साथ आता है। इस लैपटॉप में गूगल असिस्टेंट की सुविधा दी गई है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इसकी कीमत 22,392 रुपये है, जबकि इसकी कीमत पुरानी कीमत 27999 रुपये है। इस पर सेलर द्वारा 6 महीने की वारंटी है और इसमें आसान किस्तों का भी विकल्प दिया गया है।
Dell Latitude laptop
अमेजन पर रिफर्बिश्ड कंडिशन में Dell Latitude 6520 लैपटॉप खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में इंटेल कोर आई5 सेकेंड जनरेशन दिया गया है। साथ ही इसमें 4 जीबी रैम और 320 जीबी एचडीडी स्टोरेज दी गई है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का ट्रू व्यू एलईडी स्क्रीन दी गई है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इसमें 6 महीने की वारंटी दी गई है। यह लैपटॉप 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी पुरानी कीमत 37,001 रुपये है।
Hitachi Flora Laptop SE210
अमेजन पर रिफर्बिश्ड कंडिशन में Hitachi Flora Laptop SE210 लैपटॉप भी लिस्टेड है। इस लैपटॉप में 4 जीबी रैम और 128 जीबी एसएसडी स्टोलरेज दी गई है। साथ ही यह विंडोज 10 लाइट है। इस लैपटॉप में 13.3 इंच की स्क्रीन दी गई है और इसमें कोई वेबकैम नहीं है। इसका वजन 1.2 किलोग्राम है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इसकी कीमत 14990 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 45000 रुपये है। इस पर EMI का भी ऑप्शन है। हालांकि इस पर किसी भी तरह की वारंटी का जिक्र नहीं है।
Lenovo Laptop
अमेजन पर मिलने वाले इस रिफर्बिश्ड लैपटॉप में इंटेल कोर I5 4th Gen प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 17 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1398 x 780 पिक्सल है। साथ ही इसमें 4 जीबी रैम और 250 जीबी एचडीडी स्टोरेज मिलती है। यह विंडोज10 प्रो के संग आता है। इस लैपटॉप की कीमत 19,999 रुपये है। जबकि अमेजन पर इसकी पुरानी कीमत 50,001 रुपये है।
सलाहः किसी भी रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसके बारे में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ लें। इसमें ध्यान रखें कि किसी जानकारी को नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है। इसमें सेलर वारंटी आदि के बारे में अच्छी तरह से जान लें। यह एक प्रकार के सेकेंड हैंड लैपटॉप है, जिन्हें एक तय प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। इसके लिए आप अमेजन कस्टमर केयर से भी बात कर सकते हैं।
The post Refurbished laptops: 6 महीने की वारंटी के साथ यहां मिल रहे हैं सेकेंड हैंड लैपटॉप, 25,000 रुपये से कम है कीमत appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/2WF5XKh
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
Redmi TVs coming to India soon, Xiaomi MD officially teases
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add