Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Realme ला रहा है नया स्मार्टफोन, जिसमें मिलेगी 120hz की रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
Realme नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Realme GT Neo2 होगा। इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा हो गया है। इस फोन में यूजर्स को 120hz का रिफ्रेश रेट प्राप्त होगा।
रियलमी पहले ही जानकारी दे चुका है कि वह अपने Realme GT Neo2 को 22 सितंबर को लॉन्च करेगा। इस स्मार्टफोन में 6.62 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120hz होगा। साथ ही इसमें कंपनी E4 AMOLED पैनल का इस्तेमनाल करेगी। इसमें रिफ्रेश रेट के अलावा अन्य फीचर्स भी टॉप एंड हाई मिलेंगे। अभी यह फोन चीन में लॉन्च होगा, उसके बाद भारत में संभवतः लॉन्च किया जा सकता है।
Realme GT Neo2 specifications
रियलमी धीरे-धीरे अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Realme GT Neo2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा रहा है। नए खुलासे के मुताबिक, कंपनी ने इसमें डिस्प्ले की जानकारी दी है। रियलमी के इस फोन की डिस्प्ले E4 AMOLED एमोलेड पैनल से तैयार किया गया है। इस पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की परत चढ़ाई गई है। इस डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी, जो स्क्रोलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।
इस डिस्प्ले में 1300 निट्स की ब्राइटनेस हासिल होगी। इसका कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 500000:1 होगा। साथ ही इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। कुछ लीक्स की बात करें तो इस फोन में 6.62 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जो पंच होल कटआउट के साथ आता है।
यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट के साथ दस्तक दे सकता है। इसमें 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज प्राप्त होती है। यह स्मार्टफोन 5000 mAh की बैटरी के साथ दस्तक दे सकता है, जो 65W के फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। इसमें डाइमंड आईस कोर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
इस फोन में बैक पैनल पर मौजूद कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है, जिसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलेगा। इसमें तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।
The post Realme ला रहा है नया स्मार्टफोन, जिसमें मिलेगी 120hz की रिफ्रेश रेट डिस्प्ले appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3EuoCtm
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add