Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Oppo डिवाइस पर इस दिवाली मिलेंगे 10 हजार रुपए तक के बेनेफिट्स! कैशबैक से लेकर मिलेगी फ्लैश सेल और ढेरों गिफ्ट्स
चीनी कंपनी ओप्पो (OPPO) की डिवाइस पर इस साल दिवाली में उपभोक्ताओं को 10 हजार रुपए तक के लाभ मिल सकेंगे। इनमें कैशबैक से लेकर फ्लैश सेल और अन्य गिफ्ट्स शामिल रहेंगे। ये बातें सोमवार (27 सितंबर, 2021) को “आस्क ओप्पो फेस्टिव लॉन्च शो” के दौरान ओप्पो इंडिया के सीएमओ दमयंत सिंह कनोरिया ने राहुल सुब्रमण्यम से बातचीत के दौरान बताईं।
उनके मुताबिक, “इस दिवाली ओप्पो डिवाइस की खरीद पर 10 हजार रुपए तक बेनेफिट्स मिलेंगे। कंपनी की ओर से 10 फीसदी कैशबैक दिया जाएगा, जबकि ओप्पो के मेंबरशिप यूजर्स के लिए स्पेशल दिवाली ऑफर होगा। यह ऑफर छह अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच चलेगा, जिसमें सुपर ओप्पो डे, फ्लैश सेल्स, गिफ्ट और अन्य चीजें शामिल होंगी।”
बकौल कनोरिया, “यूजर्स को इन बेनेफिट्स को पाने के लिए “माई ओप्पो ऐप” पर साइन-इन करना पड़ेगा, जिसके बाद उन्हें दीपावली पर बेहतरीन डील्स हासिल हो सकेंगी।” दरअसल, इस बातचीत के दौरान राहुल ने ओप्पो इंडिया के सीएमओ के सामने वे सवाल दागे थे, जो ओप्पो के कस्टमर्स ने पूछे थे।
It's time for you to make this festive season even brighter with the dazzling offers on all-new OPPO Reno6 Pro 5G Diwali Edition, OPPO F19s Gold and OPPO Enco Buds. #ASKOPPO
— OPPO India (@OPPOIndia) September 27, 2021
The perfect festive gift is here, know more: https://t.co/y5MLosCQeQ pic.twitter.com/UO93hAYOjt
यह पूछे जाने पर कि ओप्पो की पांच ऐसी चीजें बताएं जो कस्टमर्स न जानते हों? जवाब आया, “हम 17 साल पुरानी कंपनी हैं और करीब 40 देशों में हमारा कारोबार फैला हुआ है। भारत में हमारे करीब 55 हजार कर्मचारी हैं। जुलाई में वैश्विक स्तर 5जी फोन्स बेचने के मामले में हम तीसरे पायदान पर थे। हमारी नोएडा में सुपर फैक्ट्री है, जहां पर हर तीन सेकेंड में एक फोन बनता है।”
ओप्पो इंडिया के सीएमओ का यह है पूरा इंटरव्यूः
The wait is finally over! #ASKOPPO Festive Launch Show with Rahul Subramanian and the CMO of OPPO India, Damyant Singh Khanoria, is now live. Tune in to find the answers to your questions and get exclusive offers. https://t.co/qNSBH9RjZP
— OPPO India (@OPPOIndia) September 27, 2021
तमिलनाडु के मदुरै से अजय नाम के एक उपभोक्ता का सवाल था, “भारत में अभी तक 5जी सेवाएं चालू नहीं हुई हैं। फिर आपकी कंपनी ये फोन क्यों बेच रही हैं?” दम्यंत ने बताया- यह एक तरीके से खुद को फ्यूचरप्रूफ करने वाली बात है। आप जब हमारा फोन लेते हैं, तब आप उसे सालों तक इस्तेमाल करते हैं। यह चीज यह सुनिश्चित करने के लिए है कि जब 5जी भारत में शुरू होता है, तब उनके पुराने फोन्स में वे चले।
The post Oppo डिवाइस पर इस दिवाली मिलेंगे 10 हजार रुपए तक के बेनेफिट्स! कैशबैक से लेकर मिलेगी फ्लैश सेल और ढेरों गिफ्ट्स appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3o83gfz
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add