Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
OnePlus के इस लेटेस्ट 5G फोन पर मिल रहा है कैशबैक, जानें फुल स्पेसिफिकेशन
OnePlus 9 Pro 5G Price in india: चीनी कंपनी वनप्लस ने भारत में इस साल की शुरुआत में वनप्लस 9 प्रो को लॉन्च किया है। अब इस फोन को कैशबैक के साथ कम दाम में खरीदा जा सकता है। इस फोन में कई अच्छे कंफिग्रेशन के अलावा दमदार कैमरा सेटअप भी है। वनप्लस ने यह कैमरा सेटअप Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया है।
OnePlus 9 Pro 5G को अमेजन से 2,000 रुपये के कूपन के साथ खरीदा जा सकता है, जिसका विकल्प कीमत के नीचे दिया गया है। अमेजन पर लिस्टेड जानकारी के मुताबिक, इस पर अधिकतम 7000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफ मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 64,999 रुपये है, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
Oneplus 9 Pro Specification
वनप्लस 9 प्रो में 6.7 इंच का डिस्प्ले है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 3216 X 1440 है। इसका रिफ्रेश रेट 120hz है। यह डिस्प्ले प्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। साथ ही स्क्रीन प्रोटेक्शन के लए कंपनी ने कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल किया गया है, जो गिरने पर इसकी सुरक्षा करती है। साथ ही फोन को ड्यूरेबिलिटी प्रदान करती है।
Oneplus 9 Pro feature
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी चिपसेट और एड्रेनो 660 पर काम करता है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वनप्लस के इस फोन में 4500 mAh की बैटरी है। यह फोन 65T Warp चार्जर के साथ आता है। साथ ही इसमें 50W का वायरलेस चार्जर भी दिया गया है।इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 11 बेस्ड ऑक्सीजन ओएस दिया है।
Oneplus 9 pro 5G Camera setup
Oneplus 9 pro के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो
Sony IMX789 सेंसर और अपर्चर F/1.8 के साथ आता है। सेकेंडरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है, जो एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है और इसमें Sony IMX766 सेंसर है। 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। सामने की तरफ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
The post OnePlus के इस लेटेस्ट 5G फोन पर मिल रहा है कैशबैक, जानें फुल स्पेसिफिकेशन appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3k25kTH
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add