Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
OnePlus का ये स्मार्टफोन मिल रहा है 1,500 रुपये से कम की आसान किस्त में
OnePlus nord 2 price: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने भारत में इस साल वनप्लस नोर्ड 2 को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन मचें वैसे तो कई अच्छे स्पेसिफिकेशन नजर आते हैं और इसकी कीमत भी 29,999 रुपये है। लेकिन आज हम आपको इस स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदने के बारे में बताने जा रहे हैं।
ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन से इस स्मार्टफोन को 1500 रुपये से कम की आसान किस्त में खरीदा जा सकता है। इस पर एचडीएफसी बैंक और एसबीआई बैंक समेत कई बड़े बैंक किस्त में लेने का ऑप्शन दे रहे हैं। आज हम आपको एचडीएफसी बैंक द्वारा दिए जाने वाले किस्तों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें सबसे कीमत वाली किस्त 1,455 जो 24 महीने यानी दो साल तक चलेगी। यह किस्त 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत है।
Oneplus nord 2 के स्पेसिफिकेशन
वनप्लस नोर्ड 2 स्मार्टफोन में 6.43 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो एक फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग के एक्सीपीरियंस को बेहतर बनाता है। इसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। स्क्रीन का ऑस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है।
वनप्लस नोर्ड 2 में एंड्रॉयड 11 बेस्ड ऑक्सीजन ओएस 11.3 दिया गया है। इस फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। साथ ही इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1200-AI चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 4500 mAh की बैटरी दी गई है। इसमें इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
Oneplus nord 2 का कैमरा
वनप्लस के इस फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो Sony IMX 766 का सेंसर है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का एआई सेंसर है। सामने की तरफ इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
The post OnePlus का ये स्मार्टफोन मिल रहा है 1,500 रुपये से कम की आसान किस्त में appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3nPpK4A
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add