Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
भारत में लॉन्च से पहले iQOO के इस फोन की कीमत का खुलासा, जानें खूबियां
Vivo के सब ब्रांड के रूप में अपनी शुरुआती करने वाला iQOO ब्रांड अब भात में जल्द ही iQOO Z5 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। इससे पहले ये ब्रांड कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे चुका है, लेकिन अब इस मोबाइल फोन की कीमत का खुलासा हो गया है। हालांकि अभी लॉन्चिंग होना बाकी है।
अंग्रेजी वेबसाइट GSMArena के मुताबिक, iQOO Z5 की कीमत भारत में 30 हजार रुपये से कम होगी। यह स्मार्टफोन iQOO Z3s के ग्लोबल वर्जन का अपग्रेड मॉडल है। iQOO Z5 स्मार्टफोन में भारत में चीन में लॉन्च होने के तुरंत बाद दस्तक देगा। अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, यह फोन इस महीने यानी सितंबर के आखिर तक दस्तक दे सकता है, जबकि चीन में यह 23 सितंबर को लॉन्च होगा।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस iQOO Z5 फोन में 120hz का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगा। इसमें पंच होल भी होगा। साथ ही यह डिस्प्ले HDR 10 को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा।
स्मार्टफोन के अंदर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर मिलेगा। यह पोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ दस्तक देगा। यह फोन 5000 mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी मिलेगी। इस बैटरी को चार्ज 44W का चार्जर करेगा। हालांकि अभी स्मार्टफोन के डिस्प्ले की जानकारी नहीं दी गई है। इस फोन में कई अच्छे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। बताते चलें कि आईकू ने भारत में दूसरा 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। पहला स्मार्टफोन में रियलमी ने लॉन्च किया था।
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन के साथ Xiaomi 11 Lite NE 5G भी दस्तक दे सकता है, जिसकी शुरुआती कीमत 21999 रुपये हो सकती है। हालांकि इसकी पुष्टी कंपनी ने अभी नहीं की है। अगर शाओमी का यह फोन लॉन्च होता है तो इनमें कांटे की भिडंत नजर आएगी।
The post भारत में लॉन्च से पहले iQOO के इस फोन की कीमत का खुलासा, जानें खूबियां appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3CiZ28y
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add