Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
भारत में आ गया iQoo Z5: 3 अक्टूबर से Amazon Great Indian Festival Sale पर मिलेगा, जानें- किस वेरियंट का कितना दाम
भारत में iQoo ने सोमवार (27 सितंबर, 2021) को iQoo Z5 लॉन्च कर दिया। यह Amazon Great Indian Festival Sale पर मिलेगा, जो कि तीन अक्टूबर से शुरू होगी। मोबाइल इसके अलावा iQoo की बेवसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा।
इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 778G SoC प्रोसेसर है, जबकि होल पंच डिसप्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है, जिसके साथ 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। इस मॉडल में 5000 एमएएच की बैट्री मिलती है, जो 44 वॉट की फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
We’ve unleashed iQOO Z5, the #FullyLoaded phone made for the GenZ.
— iQOO India (@IqooInd) September 27, 2021
Starting from INR 23,990 with additional festive offers of extra INR 3,000 off.
Festive sale starts from 3rd October. Stay tuned.#iQOOZ5 #iQOO pic.twitter.com/mlPLpDalEY
मोबाइल में साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और यह फेस वेक फेशियल रिकगिनेशन को भी सपोर्ट करता है। नए iQoo Z5 के 8GB/128GB वेरियंट की कीमत 23,990 है, जबकि 12GB/256GB मॉडल का दाम 26,990 रखा गया है। यह फोन दो कलर्स में आता है। पहला- आर्कटिक डॉन और दूसरा- मिस्टिक स्पेस।
फोन के लॉन्च ऑफर्स में एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स पर 1500 रुपए का डिस्काउंट है, जबकि 1500 रुपए की छूट वाला अमेजन का कूपन भी मिलेगा। यही नहीं, मोबाइल नौ महीनों तक के लिए नो कॉस्ट ईएमआई पर मिल सकता है। कंपनी ने इससे पहले इस फोन को चीनी बाजार में उतारा था।
एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) वाले iQoo Z5 की डिसप्ले 6.67 इंच फुल एचडी+(1080×2400 पिक्सेल्स) एलसीडी डिसप्ले है। 120 हर्ट्ज का रीफ्रेश रेट है, जबकि 240 हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट है। डिसप्ले में 20:9 का भी एक पैनल है, जिसके साथ डीसीआई-पी3 कलर गैमुट है और एचडीआर 10 सर्पोट भी है।
फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। आठ मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर है, जबकि दो मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। यानी इस मोबाइल फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। साथ ही वीडियो कॉल्स और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है।
फोन की बैट्री बेशक बड़ी हो, मगर यह iQoo Z3 के मुकाबले थोड़ा धीमे फोन को चार्ज करती है। इतना ही नहीं, इसमें यूएसबी-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन पोर्ट, 4डी गेम वाइब्रेशन और स्टीरियो स्पीकर्स के साथ नया लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
The post भारत में आ गया iQoo Z5: 3 अक्टूबर से Amazon Great Indian Festival Sale पर मिलेगा, जानें- किस वेरियंट का कितना दाम appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3EUW10w
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add