Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
iPhone 13 के लॉन्च से पहले iphone 12 की कीमत में कटौती, जानें नई कीमत
Apple अपने स्मार्टफोन की नई सीरीज से 14 सितंबर को पर्दा उठाएगी। नई सीरीज का नाम आईफोन 13 है, लेकिन उससे पहले आईफोन 12 सीरीज के सभी मॉडल की कीमतों में कमी का ऐलान कर दिया गया है।
एप्पल आईफोन 12 सीरीज को कंपनी ने बीते साल लॉन्च किया था, जो उस दौरान कई लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर कंफिग्रेशन के साथ आते हैं। इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन आते हैं, जिनके नाम आईफोन 12 प्रो मैक्स, आईफोन 12 प्रो और आईफोन 12 भी है।
iphone 12 Mini की क्या है नई कीमत
iphone 12 Mini एक सस्ता वेरियंट है। इसमें 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 69900 रुपये है, लेकिन अब इसे 59999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की वास्तविक कीमत 74900 रुपये है लेकिन अब वह 64999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा 256 जीबी वेरियंट की कीमत 84900 रुपये की जगह 74999 रुपये है। इसमें 5.4 इंच का सुपर रेटीना डिस्प्ले दिया गया है। बैक पैनल पर डु्अल कैमरा सेटअप है, जिसमें 12+12 मेगापिक्सल का सेटअप है, वहीं 12 मेगापिक्सल का ही फ्रंट पर कैमरा है। इसमें ए 14 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
iphone 12 क्या है नई कीमत
Apple iPhone 12 स्मार्टफोन के 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12901 रुपये है, लेकिन डिस्कांट के बाद उसे 66,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, 128 GB वेरिएंट 84,900 रुपये की जगह 71,999 रुपये में आएगा। जबकि 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 94,900 की बजाय 81,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इस फोन में 6.1 इंच का सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ए14 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी और सेकेंडरी कैमरा 12-12 मेगापिक्सल के साथ आते हैं। साथ ही 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
iPhone 12 Pro की क्या है नई कीमत
Apple iPhone 12 Pro मॉडल का 128GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर 1,15,900 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। जबकि 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,25,900 रुपये और 512GB वेरिएंट 1,45,900 रुपये में आएगा। इस स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 12-12 मेगापिक्सल के कैमरा सेटअप हैं। 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस फोन में 6.1 इंच का सुपर रेटीना डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें भी ए14 बायोनिक चिपसेट दी गई है।
iPhone 12 Pro Max की नई कीमत
iPhone 12 Pro Max का 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,25,900 रुपये और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,35,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,55,900 रुपये लिस्टेड है। यह आईफोन 12 सीरीज का टॉप एंड वेरियंट है। इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले है। साथ ही इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 12-12 मेगापिक्सल का है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए लिडार स्कैनर दिया गया है।
The post iPhone 13 के लॉन्च से पहले iphone 12 की कीमत में कटौती, जानें नई कीमत appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3hogpgo
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add