Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Infinix लाया 2 नए स्मार्टफोन, इनमें है शानदार कैमरा सेटअप डिजाइन और मीडियाटेक प्रोसेसर
Infinix ने भारत में 2 नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जो Infinix HOT 11, HOT 11S हैं। पुराने वर्जन की तुलना में यह फोन अलग डिजाइन और कई अच्छे फीचर्स के साथ आता है। इतना ही नहीं यह दो स्मार्टफोन अन्य मोबाइल फोन की तुलना में काफी अलग हैं। Infinix HOT 11 का डिजाइन ओप्पो रेनो की तरह है, जबकि Infinix HOT 11S वेरियंट हुवावे नोवा की तरह है।
सामने की तरफ की बात करें तो Infinix HOT 11 में 6.6 इंच का एलसीडी पैनल दिया गया है, जो फुलएचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें वॉटर ड्रॉप नॉच दिया गया है। साथ ही Infinix HOT 11S में थोड़ी सी बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस एलसीडी पैनल डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90hz है। इसमें एक पंच होल भी है।
Infinix HOT 11 में कंपनी ने मीडियाटेक हेलियो जी70 चिपसेट दिया गया है, जबकि Infinix HOT 11S में मीडियाटेक हेलियो जी 88 चिपसेट दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ
आते हैं। दोनों में ही माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते हैं। कंपनी और अधिक स्टोरेज वाले ऑप्शन आगे लॉन्च करेगी।
Infinix HOT 11 का कैमरा सेटअप
Infinix HOT 11 में बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 13MP+2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। Infinix HOT 11S में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है, जबकि 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और तीसरा कैमरा एआई ट्रिपल कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों में ही 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Infinix HOT 11 की बैटरी कैपिसिटी
Infinix HOT 11 स्मार्टफोन में 5020 mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Infinix HOT 11S में 5000 mAh की बैटरी है। इसमें 18वाट के फास्ट चार्जर का सपोर्ट है।
Infinix HOT 11, HOT 11S Price
Infinix HOT 11
कीमत – 8,999 रुपये
रंग – पोलर ब्लैक, सिल्वर वेव, एमरेल्ड ग्रीन, 7 डिग्री पर्पल
Infinix HOT 11S
कीमत – 10,999 रुपये
रंग – पोलर ब्लैक, ग्रीन वेव, 7 डिग्री पर्पल
The post Infinix लाया 2 नए स्मार्टफोन, इनमें है शानदार कैमरा सेटअप डिजाइन और मीडियाटेक प्रोसेसर appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3Cn3RO8
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add