Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Google Drive पर भर गई फ्री मिलने वाली 30 GB स्टोरेज, इस तरह मैनेज कर बना सकते हैं जगह, जानिए तरीका
गूगल की ओर से हर ईमेल आईडी यूजर के लिए 30 जीबी की डेटा फ्री में दी जाती है। लेकिन ऐसे में ये 30 जीबी का डाटा भर जाता है और आपके पास जरुरी दस्तावेज होने के बावजूद भी आप डाटा कहीं पर सेव नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आसानी से अपने डाटा को मैनेज कर आप अधिक से अधिक डाटा स्टोर कर सकते हैं।
गूगल ड्राइव की ओर से दी जाने वाली 30 जीबी की डाटा में वह सभी चीजें सेव होती रहती है, जिसका आप गूगल पर इस्तेमाल करते हैं या फिर उसको ड्राइव मे सेव करते हैं। ऐसे में कई फाइल ऐसे भी होती हैं जो ना चाहते हुए भी ड्राइव में सेव होती रहती हैं। तस्वीरें भी आपके फोन से सीधे ड्राइव में सेव होती रहती हैं। इसके अलावा आपके जीमेल में आने वाली अनचाही मेल भी उसी डाटा में सेव होती है।
ऐसे कर सकते हैं मैनेज
अपनी Google ड्राइव का डाटा मैनेज करने के लिए वे सभी फाइलें हटा दें, जिनको आपकी जरुरत नहीं। ये फाइलें ट्रैश में ले जाएं, यहां से मौजूद फ़ाइलें 30 दिनों के बाद अपने आप हटा दी जाएंगी। आप 30-दिन की समयावधि से पहले अपने ट्रैश से फ़ाइलें पुनर्स्थापित कर सकते हैं। आप अपना ट्रैश खाली करने के लिए उन्हें स्थायी रूप से हटा भी सकते हैं। यदि आप एक साथ कई फ़ाइलों या फ़ोल्डरों को हटाते हैं, पुनर्स्थापित करते हैं या स्थायी रूप से हटाते हैं, तो आपको परिवर्तनों को नोटिस करने में समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें: Royal Enfield की पसंदीदा बाइक को अब आप दे सकते हैं मनचाहा अवतार, घर बैठे बस इस तरह कर सकते हैं रंग-रूप का चुनाव
अगर आप अपने डिवाइस का डाटा जांचना चाहते हैं तो आप यह देखने के लिए कि आपने कंप्यूटर पर कितना स्थान छोड़ा है, google.com/settings/storage पर जाएं। महत्वपूर्ण बात है कि जब आपका खाता अपनी संग्रहण सीमा तक पहुंच जाता है, तो आप ईमेल भेज या प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: एंड्रॉयड का यह वर्जन चलाने वालों के लिए बुरी खबर! अब नहीं चला पाएंगे Google, Gmail और Youtube
उन फ़ाइलों को हटाएं जिनकी आपको आवश्यकता नहीं है
संग्रहण लेने वाली एकल या एकाधिक फ़ाइलों को हटाने के लिए, Google One संग्रहण प्रबंधक का उपयोग कर सकते हैं। आपको सबसे पहले अपने स्टोरेज में जाकर अतिरिक्त डाटा का डिलीट करना होगा। इसके बाद आप अपने स्टोरेज को आगे बढ़ाना चाहते है तो आप Google One का प्रयोग कर सकते हैं। यहां आपको अलग डाटा सेव करने के लिए स्टोरेज दिया जाता है। इस स्टोरेज में 15, 100 और 200 जीबी का डाटा दिया जाता है, लेकिन इसके लिए आपको अलग से चार्ज देना पड़ता है।
The post Google Drive पर भर गई फ्री मिलने वाली 30 GB स्टोरेज, इस तरह मैनेज कर बना सकते हैं जगह, जानिए तरीका appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3lZu4fj
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add