Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Flipkart, Amazon की बंपर सेल में लेना चाहते हैं नया मोबाइल? 15 हजार के बजट में यह हो सकता है आपके लिए बढ़िया ऑप्शन

Flipkart और Amazon पर बंपर सेल चल रही है। ऐसे में आप बजट और मिड रेंज में बेहतरीन स्मार्टफोन्स खरीद सकते हैं। इस सेल में Redmi, Samsung, Realme, poco और Moto जैसे ब्रांड के कई शानदार स्मार्टफोन अब केवल 15,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं।

यदि आपके पास नया स्मार्टफोन खरीदने के 15,000 रुपये का बजट है, तो आपको जगह-जगह रिसर्च करने की ज़रूरत नहीं है। हम आपको लिए यहां कुछ बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपके बजट के अंदर फिट बैठेंगे। ये स्मार्टफोन्स बड़ा डिस्प्ले, पावरफुल बैटरी, शानदार कैमरे के साथ धांसू प्रोसेसर और स्टोरेज से लैस हैं।

आप अगर 15 हजार रुपये से कम कीमत में सैमसंग या रेडमी का अच्छा फोन लेना चाहते हैं तो Redmi 10 Prime, Samsung Galaxy F22, Realme Narzo 30, Nokia 5.4, Micromax In Note 1 और Redmi Note 10 मात्र 12,499 रुपये में ले सकते हैं। वहीं इसके अलावा Moto G30 मात्र 10,999 रुपये में उपलब्ध है।

इस सेल में Redmi Note 10S, Realme Narzo 30 5G, Realme Narzo 20 Pro और Realme 7 की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। वहीं Poco M3 मात्र 11499 रुपये में उपलब्ध है।

Redmi 10 Prime चार जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ 12,499 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 14,499 रुपये है। इसमें डुअल सिम रेडमी 10 प्राइम Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 चलाता है।

फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है जो कि कॉन्टेंट फ्रेम के अनुसार 45Hz, 60Hz और 90Hz के बीच बदलता है। साथ ही इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है।

इसके अलावा, रेडमी 10 प्राइम फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस है जिसके साथ ARM Mali-G52 MC2 GPU और 6GB तक LPDDR4x रैम मौजूद है। फोन में 2 जीबी तक की अतिरिक्त रैम प्राप्त होगी।

वहीं Samsung Galaxy F22 फोन दो दो वेरिएंट में आता है। पहला वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 12,499 रुपये है। वहीं, दूसरा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है।

इसमें 6.4 इंच का HD+ इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1600 x 720 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। वहीं, रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर से लैस है। इसे 12nm प्रोसेस से बनाया गया है। यह एंड्रॉइड 11 आधारित OneUI कोर 3.1 पर काम करता है। यह 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम के साथ आता है। इसमें 64 जीबी और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

The post Flipkart, Amazon की बंपर सेल में लेना चाहते हैं नया मोबाइल? 15 हजार के बजट में यह हो सकता है आपके लिए बढ़िया ऑप्शन appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kCIfra
via IFTTT

Comments