Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Apple आज लॉन्च करेगा IPhone 13, घर बैठे देख सकते हैं लाइव इवेंट, जानें कितने बजे है

Apple आज अपना कैलिफोर्निया में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इस इवेंट के दौरान अमेरिकी कंपनी नया आईफोन 13 और एप्पल वॉच सीरीज 7, 3rd जनरेशन AirPods से भी पर्दा उठा सकता है। इस इवेंट की शुरुआत आज रात 10:30 बजे से होगी।

बताते चलें कि इस बार आईफोन में नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। साथ ही बेहतर कैमरा और अन्य बेहतर स्पेसिफिकेशन नजर आएंगे। इन स्मार्टफोन को लेकर अब तक कई रिपोर्ट और लीक्स सामने आ चुकी हैं, लेकिन आज आखिरकार इस स्मार्टफोन से पर्दा उठ जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण एप्पल अपना लॉन्च इवेंट वर्चुअली आयोजित कर रहा है, जो आज होगा। बीते साल भी आईफोन की लॉन्चिंग वर्चुअली कार्यक्रम में हुई थी।

Apple Launch Event Live Streaming: Click here to Watch Live Streaming

iPhone 13 ऑफिशियल लॉन्च से पहले कई फीचर्स लीक्स हो चुके हैं। लीक्स के मुताबिक, नए लाइनअप में iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max में भी बेहतर अल्ट्रा-वाइड कैमरे होने की जानकारी मिलती है। iPhone 13 और iPhone 13 मिनी के 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ दस्तक दे सकते हैं। इसके अलावा, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max के 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वर्जन में दस्तक देने की उम्मीद है। इस साल iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max के लिए 1TB स्टोरेज मॉडल भी दस्तक दे सकता है।

Apple Watch Series 7 के संभावित स्पेसिफिकेशन

Apple आज रात के अपने इवेंट में Apple वॉच सीरीज 7 को भी लॉन्च कर सकता है। नए ऐप्पल वॉच मॉडल में इस बार बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही इस बार लॉन्च होने वाली स्मार्टवॉच में बड़ी बैटरी भी नजर आ सकती है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, वॉच में फ्लेट एज, ब्लड ग्लूकोस मॉनिटरिंग, नई स्विम ट्रैकिंग फीचर्स समेत काफी कुछ नया मिलेगा। इस साल सितंबर में नई ऐप्पल वॉच पेश की जाने की उम्मीद है। Apple Watch Series 7 में बैजल पहले से ज्यादा छोटा हो सकता है। इसके अलावा नई वॉच में नए कलर ऑप्शन समेत ग्रीन वेरिएंट शामिल हो सकता है।

थर्ड जनरेशन AirPods के संभावित स्पेसिफिकेशन

इस बार लेटेस्ट AirPods भी लॉन्च हो सकते हैं। टेक दिग्गज इसे AirPods 3 के नाम से लॉन्च कर सकते हैं और वे AirPods Pro जैसे डिजाइन के साथ आ सकते हैं। 2nd जनरेशन की तुलना में चार्जिंग केस में 20 प्रतिशत बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है। ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि थर्ड जेनरेशन आईपॉड में एयरपॉड्स प्रो की तरह छोटा स्टेम और सिलिकॉन ईयर टिप्स देखने को मिलेगा।

Apple ने iOS 14.8 और iPadOS 14.8 अपडेट किया जारी

अमेरिकन कंपनी Apple ने आईफोन iPhone यूजर्स के लिए iOS 14.8 अपडेट जारी दिया है। इस अपडेट के तहत कोर-ग्राफिक्स और वेबकिट में आए बग को खत्म किया गया है। नए अपडेट के तहत कंपनी ने सिक्योरिटी फीचर्स को भी बेहतर किया है। आईपैड (iPad) यूजर्स के लिए भी iPadOS 14.8 का अपडेट रिलीज किया गया है। बता दें कि यह जानकारी Mac Rumors की रिपोर्ट से मिली है। आईफोन और आईपैड के साथ-साथ ऐप्पल वॉच के लिए भी watchOS 7.6.2 अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में यूजर्स को सिक्योरिटी फीचर मिलेंगे, जिससे यूजर्स का डाटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

The post Apple आज लॉन्च करेगा IPhone 13, घर बैठे देख सकते हैं लाइव इवेंट, जानें कितने बजे है appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3CaYEZL
via IFTTT

Comments