Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Apple iPhone 13 Series की आ गई सेल, जानें- दाम-ऑफर से लेकर कहां और कैसे मिलेगा

भारत में आज (24 सितंबर) से Apple iPhone 13 Series के मोबाइल फोन की बिक्री शुरू हो गई है। ताजा अपडेट के अनुसार iPhone 13, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max और iPhone 13 mini की बिक्री कुछ रिटेल स्टोर्स पर आज सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। इसके तहत कुछ आधिकारिक ऐप्पल स्टोर के साथ साथ प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर भी यह बेचा जा रहा है। इस सीरीज के फोन भारत के अलावा आज से ऑस्ट्रेलिया, चीन, कनाडा, जापान, जर्मनी, यूएस और यूके जैसे करीब 30 देशों में बेचे जा रहे हैं।

Apple iPhone 13 Series के दाम: अगर कीमतों की बात की जाए तो iPhone 13 mini इस सीरीज का सबसे सस्ता फोन है, 128 जीबी वैरियंट के लिए आपको 69 हजार 900 रुपये देने होंगे तो 256 जीबी के लिए 79,900 रुपये और 512 जीबी वैरियंट के लिए 99,900 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह iPhone 13, 128-256 और 512GB के लिए क्रमश: 79 हजार 900, 89 हजार 900 और एक लाख नौ हजार 900 रुपये चुकाने होंगे।

अगर आपको iPhone 13 Pro खरीदना है तो 128जीबी वैरियंट की कीमत 1 लाख 19 हजार 900, 256जीबी वैरियंट की कीमत एक लाख 29 हजार 900 और 512 जीबी वैरियंट की कीमत 1 लाख 49 हजार 900 रुपये और वन टीबी वैरियंट की कीमत 1 लाख 69 हजार 900 रुपये रखी गई है। इस अपडेटेट सीरीज का सबसे महंगा फोन iPhone 13 Pro Max का है। इसके 128जीबी वैरियंट के लिए 1 लाख 29 हजार 900 रुपये, 256 जीबी वैरियंट के लिए 1 लाख 39 हजार 900 रुपये, 512 जीबी वैरियंट की कीमत 1 लाख 59 हजार 900 रुपये और एक टीबी वैरियंट के दाम 1 लाख 79 हजार 900 रुपये रखी गई है।

iPhone की नई सीरीज पर ऑफर: अगर एप्पल के मोबाइल के ऑफर की बात की जाए तो आपको HDFC बैंक कार्ड के जरिए कैशबैक का ऑफर मिल सकता है। iPhone 13 और iPhone 13 mini पर 6 हजार रुपये तक का कैशबैक मिलेगा वहीं iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max खरीदने पर पांच हजार रुपये तक का कैशबैक का ऑफर रखा गया है।

कैसे मिलेगा: iPhone की 13वीं सीरीज के फोन देश के चुनिंदा स्टोर पर मिलेंगे। इसके तहत विजय सेल्स, रिलायंस डिजिटल और क्रोमा स्टोर पर खरीद पाएंगे। जिन कस्टमर ने इस सीरीज का प्री ऑर्डर किया था, उन्हें भी आज से डिलेवरी दी जाएगी।

The post Apple iPhone 13 Series की आ गई सेल, जानें- दाम-ऑफर से लेकर कहां और कैसे मिलेगा appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3ENh0Co
via IFTTT

Comments