Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Amazon और Flipkart पर मिल रहे हैं ये 4 सस्ते Feature Phone, जानें कीमत और फीचर्स

feature phone lowest price in india: भारतीय मोबाइल बाजार में ढेरों ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं, जो अलग-अलग फीचर्स और प्राइस सेगमेंट के साथ आते हैं। एक सस्ते स्मार्टफोन के लिए यूजर्स को कम से कम करीब 6000 रुपये खर्च करने पड़ जाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे फीचर फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही मामूली कीमत में आते हैं। इनसे महंगे तो छह महीने के रिचार्ज प्लान होते हैं। इन फीचर फोन को ईकॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है। यह फोन ऑफलाइन मार्केट में भी खोजे जा सकते हैं।

Samsung Guru 1200

सैमसंग के इस फोन में 1.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और इसकी कीमत 1310 रुपये है। सैमसंग का यह फोन एक कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है। इसमें 800 mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन चार कलर वेरियंट में आता है, जिनकी अलग-अलग है। इसमें एमपी 3 रिंगटोन और इन बिल्ट फ्लैश लाइट दी गई है। बताते चलें कि यह एक सिम फोन है।

Lava A1200

लावा के इस फोन को फ्लिपकार्ट से 1242 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में कई अच्छे फीचर्स और 1.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो क्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 32 एमबी रैम और 24 एमबी स्टोरेज दी गई है। साथ ही जरूरत पड़ने पर यूजर्स 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते हैं। इस फोन में 1750 mAh की बैटरी दी गई है। इसमें बैक पैनल पर 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।

Nolia 105 DS 2020 (Black)

Nolia 105 DS 2020 को फ्लिपकार्ट से 1349 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 4 एमबी रैम और 4 एमबी की ही स्टोरेज भी मिलती है। इस फोन में 1.8 इंच का क्वार्टर क्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है। नोकिया ने इस फोन में 800 mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि इसमें बैक पैनल पर कैमरा नहीं है।

I Kall K 54

फ्लिपकार्ट पर एक I Kall K 54 नाम का फोन भी लिस्टेड है, जिसकी कीमत सिर्फ 669 रुपये है। इस फोन में 32 एमबी रैम और 32 एमबी स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 1.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें बैक पैनल पर 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 800 mAh की भी बैटरी है।

The post Amazon और Flipkart पर मिल रहे हैं ये 4 सस्ते Feature Phone, जानें कीमत और फीचर्स appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3Cr3PVM
via IFTTT

Comments