Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
65 हजार रुपये वाला OnePlus 9 Pro मिल रहा है सिर्फ 3,152 रुपये की आसान किस्त में
OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन को भारत में इस साल लॉन्च किया गया है। यह एक टॉप एंड वेरियंट है और कंपनी ने इसका कैमरा सेटअप Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इस स्मार्टफोन में बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप और ताकत देने के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
OnePlus 9 Pro 5G दो वेरियंट में आता है, जिसमें बेस वेरियंट 64999 रुपये में आता है। लेकिन अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने का ख्वाब पूरा करना चाहते हैं तो आपको हर महीने करीब 3152 रुपये खर्च करने होंगे। यह किस्तें 2 साल तक चलेंगी। यह किस्तों का विकल्प अमेजन पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड की मदद से लिया जा सकता है। हालांकि इस पर ब्याज भी चुकाना होगा।
OnePlus 9 Pro 5G Specification
OnePlus 9 Pro 5G में 6.7 इंच का फ्लूइड डिस्प्ले दिया गया है, जो एक एमोलेड पैनल है। इसका रिफ्रेश रेट 120hz है। यह लेटेस्ट LTPO technology के संग आती है। यह फोन वनप्लस ओक्सीजन ओएस बेस्ड एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
OnePlus 9 Pro 5G battery
वनप्लस 9 प्रो स्मार्टफोन 4500 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इसमें 65W का वायर चार्जिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा 50W का वायरलेस चार्जर सिस्टम दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर काम करता है।
OnePlus 9 Pro 5G Camera
वनप्लस 9 प्रो 5जी में बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। साथ ही इस फोन में 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OnePlus 9 Pro 5G स्मार्टफोन को ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीदा जा सकता है। वनप्लस ने इस स्मार्टफोन के साथ अन्य दो फोन वनप्लस 9 और वनप्लस 9आर को भी लॉन्च किया था। लेकिन वनप्लस 9 प्रो 5जी इस सीरीज का टॉप एंड वेरियंट है।
The post 65 हजार रुपये वाला OnePlus 9 Pro मिल रहा है सिर्फ 3,152 रुपये की आसान किस्त में appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3hJpv7v
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add