Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
6,000 रुपये से कम में आते हैं ये 4 बेस्ट स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन पर कई सस्ते और महंगे स्मार्टफोन मौजूद हैं। इसमें सैमसंग, रियलमी, रेडमी जैसे ढेरों ब्रांड मौजूद हैं, जिनमें अलग-अलग कंफिग्रेशन और कैमरा सेटअप मिलता है। भारत में वैसे तो कई किफायती 5G स्मार्टफोन मौजूद हैं। लेकिन आज हम आपको 6000 रुपये से भी कम में आने वाले 4G स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं। इन स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम और बड़ी डिस्प्ले देखने को मिलेगी, जिनमें 5 इंच से बड़ी स्क्रीन दी गई है।
KARBONN X21
कार्बन का यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 5299 रुपये में आता है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। साथ ही इसमें 256 जीबी का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते हैं। इस फोन में 5.45 इंच का एचडी प्लस डिस्प्पे दिया गया है। यह फोन 3000 mAh की बैटरी और ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8 मेगापिक्सल+एआई रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
LAVA Z61 Pro
लावा के इस स्मार्टफोन में 5.45 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 3100 mAh की बैटरी और ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 5777 रुपये है। इसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। जरूरत पड़ने पर यूजर्स 128 जीबी का एसडी कार्ड लगा सकता है।
Micromax iOne
Micromax iOne को फ्लिपकार्ट से 5299 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटनरल स्टोरेज मिलती है। यूजर्स जरूरत पड़ने पर 64 जीबी तक का एसडी कार्ड लगा सकते हैं। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 2200 mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 5.45 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
Panasonic ELUGA I6
Panasonic ELUGA I6 में 5.45 FWVGA डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। यह फोन मीडियाटेक प्रोसेसर और 3000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसको फ्लिपकार्ट से 5490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 2 जीबी रैम मिलती है। साथ ही इसमें 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है और जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का एसडी कार्ड लगा सकते हैं।
The post 6,000 रुपये से कम में आते हैं ये 4 बेस्ट स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3EgsJcg
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add