Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

3 हजार रुपये से कम में पाएं 4G की स्पीड, नोकिया समेत ये हैं 3 फीचर फोन

कॉम्पैक्ट डिजाइन और बेहतर बैटरी बैकअप के साथ आने वाले फीचर फोन की लोकप्रियता भी स्मार्टफोन की तरह ही है। कीपैड मोबाइल फोन की अपनी खूबियां होती हैं और स्मार्टफोन की तुलना में इनकी कीमत भी कम होती है। आज हम आपको कुछ 4जी फीचर फोन के बारे में बताने जा रहे हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में नोकिया, आईटेल और जियो जैसे ब्रांड 4G फीचर फोन मौजूद हैं। इनमें कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इतना ही नहीं, आईटेल के इस फोन में वाईफाई हॉटस्पॉट का भी विकल्प है, जिसकी मदद से वह इंटरनेट को दूसरे फोन या फिर लैपटॉप व टीवी के साथ भी इंटरनेट शेयर कर सकता है।

jio phone 4G

सबसे पहले बात सबसे कम कीमत वाले फोन की करते हैं। रिलायंस जियो फीचर फोन 4जी सपोर्ट के साथ आने वाला सबसे सस्ता 4जी फोन है। इस फोन की कीमत 1499 रुपये है। इसमें न सिर्फ डिवाइस बल्कि एक साल का रिचार्ज भी मुफ्त मिलता है, जिसमें अनलिमिटेड कॉल व इंटरनेट डाटा मिलता है। इस फीचर फोन में 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 128 जीबी तक का एसडी कार्ड सपोर्ट है। इसमें 3.5 एमएम का जैक भी है। इसमें बैक और फ्रंट पैनल पर 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Itel Magic 2 4G

Itel Magic 2 में 2.4 इंच का डिस्प्ले है और इसका रेजोल्यूशन 240×320 पिक्सल है। यह 4G फोन है, जिसे इस साल लॉन्च किया गया है। यह फोन Unisoc T117 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 64 एमबी रैम और 128 एमबी इंटरनल स्टोरेज है। यूजर्स जरूरत पड़ने पर 64 जीबी तक का एसडी कार्ड लगा सकते हैं। इसमें बैक पैनल पर 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और इसमें 1900mAh की बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 2,349 रुपये है। इसमें QWERTY कीपैड और जॉयस्टिक कंट्रोल दिया गया है।

Nokia 4G phone

नोकिया 110 एक 4 जी फीचर फोन है, जो VoLTE को सपोर्ट करता है। इस फोन में 128 एमबी रैम और 48 एमबी स्टोरेज मिलती है। यह फोन 32 जीबी तक के एसडी कार्ड के सपोर्ट के साथ आता है। तीन कलर वेरियंट चारकोल, एक्वा और येलो में आने वाले इस फोन की कीमत 2,799 रुपये है। इसमें गेम्स और टॉर्च जैसा जरूरी विकल्प भी दिया गया है। इसमें बैक पैनल पर कैमरा भी है।

The post 3 हजार रुपये से कम में पाएं 4G की स्पीड, नोकिया समेत ये हैं 3 फीचर फोन appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3EbqFlY
via IFTTT

Comments