Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
108MP कैमरे वाला Mi का ये लेटेस्ट 5G फोन मिल रहा है 2000 रुपये से भी कम की किस्त में
भारतीय मोबाइल बाजार में शाओमी के Mi ब्रांड ने इस साल अप्रैल माह के दौरान एक 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा और शानदार डिजाइन मिलता है। साथ ही इसमें अच्छे और शानदार फीचर्स देखने को मिलते हैं।
8 जीबी रैम के साथ आने वाले इस Mi 11X Pro 5G फोन की कीमत अमेजन पर 39999 रुपये है, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे इसे आसान किस्तों में खरीदा जा सकता है।
ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर यह स्मार्टफोन सिर्फ 1,939 रुपये की आसान किस्तों में खरीदा जा सकता है, जो दो साल तक चलेंगी। इसके लिए यूजर्स को 6,547 रुपये का ब्याज चुकाना होगा।
Mi 11X Pro 5G specification
Mi 11X Pro 5G में 6.67 इंच का डिस्प्ले है, जो 120hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह एक फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है और इसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। इसमें 2.76 एमएम का पंच होल कटआउट दिया गया है। HDR 10+ सपोर्ट के साथ आता है।
यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी और Kryo 680 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आता है। स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 4520 mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W के फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसमें टाइप सी यूएसबी पोर्ट भी है।
Mi 11X Pro 5G के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो एक अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। साथ ही इसमें 5 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो कैमरा दिया है। यह फोन 20 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।
The post 108MP कैमरे वाला Mi का ये लेटेस्ट 5G फोन मिल रहा है 2000 रुपये से भी कम की किस्त में appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3tOe1Eo
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add