Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

1,067 रुपये देकर घर ले जाएं Samsung का ये लेटेस्ट 5G फोन, जानें कब तक चुकानी होंगी किस्त

samsung a22 5g price in india: Samsung ने हाल ही में भारत में अपना नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी है। इस स्मार्टफोन की कीमत अमेजन पर 21999 रुपये है, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आसान किस्तों में खरीदा जा सकता है।

सैमसंग के इस फोन पर एसबीआई समेत कई बड़े बैंक किस्तों का विकल्प दे रहे हैं। हमने इसमें एसबीआई के किस्तों के ऑप्शन को चुना है। दरअसल, एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस फोन को 1,067 रुपये की किस्त में खरीदने का विकल्प दे रहा है, जो 24 महीने तक चलेंगी। इस दौरान यूजर्स को 3,601 रुपये का ब्याज चुकना होगा। वहीं एक 7,505 रुपये की भी किस्त है, जो तीन महीने तक चलेगी।

Samsung Galaxy A22 5G की शुरुआती कीमत 19999 रुपये है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वहीं 21999 रुपये में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है, जो Grey, Mint और Violet colour ऑप्शन में आता है।

सैमसंग के इस फोन में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें मीडियटेक Dimensity 700 चिपसेट के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए 1टीबी का माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 11 ओएस के साथ One UI Core 3.1 इंटरफेस पर काम करता है।

Samsung Galaxy A22 5G का कैमरा

Samsung Galaxy A22 5G में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। साथ ही 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सामने की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इसमें कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 5G, 4G LTE, dual-band Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, और USB Type-C के साथ आता है, जो चार्जिंग में मदद करती है। इसमें 15w का चार्जर 5000mAh की बैटरी को चार्ज करता है।

The post 1,067 रुपये देकर घर ले जाएं Samsung का ये लेटेस्ट 5G फोन, जानें कब तक चुकानी होंगी किस्त appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/2YLHKm7
via IFTTT

Comments

Popular Posts