Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

World Photography Day 2021: अच्छी फोटोग्राफी के लिए इस्तेमाल करें एक्सटर्नल लेंस और ये 4 टिप्स

World photography day 2021: दुनियाभर में 19 अगस्त को हर साल World photography day मनाया जाता है। इसका मकसद है दुनियाभर में लोगों को फोटोग्राफी के लिए प्रोत्साहित करना। इस साल की थीम Pandemic lockdown through the lens रखी है।

मौजूदा समय में अधिकतर लोग अपने स्मार्टफोन से ही फोटोग्राफी करते हैं और उन फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। आज कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अच्छी फोटोग्राफी करने में मदद करते हैं। साथ ही इस दौरान एक्सटर्नल लेंस दिया गया है।

रोशनी का रखें ध्यान

फोटोग्राफी के दौरान सबसे पहले देखें कि कैमरे में सबसे ज्यादा ब्राइटेस्ट स्पॉट कौन सा है और उस पर क्लिक करें। इसके बाद अगर आपको स्क्रीन पर सब कुछ अच्छा नजर आता है तो फोटो क्लिक कर सकते हैं या फिर जिस ऑब्जेक्ट को क्लिक करना चाहते हैं, उस पर दोबारा क्लिक करें। इस तरह से एक्सपोजर लॉक हो जाएगा।

कॉन्ट्रास्ट कलर का रखें ध्यान

परिवार या दोस्तों की फोटो क्लिक करने के लिए कॉन्ट्रास्ट बैकग्राउंड कलर को चुनाव करना चाहिए, जिससे अच्छी फोटो क्लिक करने में मदद मिलेगी। कॉन्ट्रास्ट कलर नहीं मिलता है तो ऐसे फोटो क्लिक करें कि बैक ग्राउंड में नीला आसमान नजर आए।

Portrait मोड का करें इस्तेमाल

एक व्यक्ति या एक सब्जेक्ट की फोटो क्लिक करनी हो तब पोर्ट्रेट मोड का इस्तेमाल करना चाहिए, ग्रुप की फोटो क्लिक करने के दौरान इसका इस्तेमाल न करें। पोर्ट्रेट मोड से फूल, जानवर या अन्य किसी सिंगल ऑब्जेक्ट की फोटो क्लिक कर सकते हैं।

Grid लाइन्स का करें इस्तेमाल

फोन से अच्छी फोटो क्लिक करने के लिए ग्रिड लाइंस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रिड की मदद से स्क्रीन पर तीन लाइन बनकर आ जाती हैं। इन लाइनों की मदद से ऑब्जेक्ट को फोटो में आसानी से शामिल किया जा सकता है। ग्रिडलाइंस खोलने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाना होगा, उसके बाद वहां से ग्रिड को ऑन कर सकते हैं।

एक्सटर्नल लेंस भी कर सकते हैं उपयोग

प्रीमियम स्मार्टफोन में अच्छी क्वालिटी के अल्ट्रा वाइंड एंगल, जूम और मैक्रो लेंस का फीचर मिलता है, यहां तक कि कुछ फोन में ऑप्टीकल जूम का भी फीचर मिलने लगा है। लेकिन बजट फोन में ये फीचर नहीं मिल पाते हैं लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक्सटर्नल लेंस का इस्तेमाल करके आप भी प्रीमियम फोन के जैसा फीचर प्राप्त कर सकते हैं। ईकॉमर्स साइट अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और स्थानीय मार्केट से एक्सटर्नल लेंस को खरीदा जा सकता है, जिनकी शुरुआती कीमत 500 रुपये से होती है।

The post World Photography Day 2021: अच्छी फोटोग्राफी के लिए इस्तेमाल करें एक्सटर्नल लेंस और ये 4 टिप्स appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/2W9LmNR
via IFTTT

Comments